फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IS can attack delhi in festive season

IS के निशाने पर दिल्ली, त्योहारों पर हो सकते हैं धमाके

Wed, 30 Sep 2015 12:34 PM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
IS can attack delhi in festive season

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली और राजस्थान दोनों राज्यों की पुलिस को आतंकी गतिविधियों की आशंका होने के चलते सावधान कर दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आईएस(इस्लामिक स्टेट) आने वाले त्योहारों के मौसम में दिल्ली और राजस्थान पर आतंकी हमले की योजना बना रहा है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पुलिस के खुफिया दस्ते ने विशेष यूनिट को इस बारे में अलर्ट जारी किया है। पुलिस की यह विशेष यूनिट इस संबंध में और भी जानकारियां जुटा रही है।

आईएस और एयूटी के साथ से बढ़ा दिल्ली पर खतरा

IS can attack delhi in festive season

दिल्ली के लिए जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक हमला मुजाहिदीन तरीके से किया जाएगा। कहा तो ये भी जा रहा है कि एक हमले में एक ही आतंकी शामिल होगा।

हालांकि खुफिया एजेंसियों ने अन्य तरीकों से हमला किए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया है। बता दें कि आतंकी संगठन सिमी हमेशा छोटे समूहों में ही हमला करता थआ जिसे बाद में इंडियन मुजाहि‌दीन ने अपना लिया।

इस्लामिक स्टेट और अंसर-उल तवाहिद-फी-बिला-अल-हिंद (एयूटी) के एक साथ हो जाने के बाद से दिल्ली पर आतंकी हमले का खतरा बढ़ गया है। वैसे भी पिछले कुछ समय से आईएस भारत पर हमले की अपनी मंशा जताता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल भी दी थी धमकी

IS can attack delhi in festive season

बता दें कि एयूटी संगठन ने ही पिछले साल सितंबर में 2008 के बाटला हाउस मुठभेड़ का बदला लेने की धमकी दी थी। इसके संबंध में उसने सोशल मीडिय पर संदेश भी जारी किया ‌था जिसमें उसने बाटला हाउस में मारे गए आतंकियों को शहीद का दर्जा दिया था।

दरअसल एयूटी इंडियन मुजाहिदीन की ही एक शाखा है। इसमें अफगानिस्तान-पाकिस्तान और आईएम के आतंकी शामिल हैं। कुछ समय पहले एयूटी ने आईएस से हाथ मिला लिया है।

इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने आगामी खतरे और आईएस द्वारा संभावित भर्तियों के सिलसिले में भी दिल्ली पुलिस को सतर्क किया है। आईएस सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को भड़काने और उन्हें अपने संगठन में शामिल करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली है सभी आतंकी संगठनों के निशाने पर

IS can attack delhi in festive season

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के पास पूरी सूची है जिन युवाओं से आईएस और एयूटी से संपर्क साधा।

एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस से इन संगठनों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है। पिछले साल भी एयूटी ने कई आईएस आतंकियों के विडियो इंटरनेट पर जारी किए थे। जिनमें भारत के खिलाफ जिहादी नारा बुलंद करते दिखाया गया था।

इनके अलावा भी, दिल्ली को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से भी खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed