फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Irregularities in du exam results many students shown absent many have ER in their results

DU Result: परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी, कई छात्रों को दिखाया अब्सेंट, कई के रिजल्ट में ER; डीयू ने दिया यह जवाब

Thu, 11 Apr 2024 09:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Apr 2024 09:36 PM IST
सार

डीयू ने तकनीकी दिक्कत के कारण हुई इस समस्या को दूर किया है। डीयू की ओर से करीब एक हजार से अधिक छात्रों के परिणाम अपडेट कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Irregularities in du exam results many students shown absent many have ER in their results
डीयू परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में हाल में ही आए सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट में गड़बड़ी देखने को मिली है। कई छात्रों के रिजल्ट में उन्हें अनुपस्थित बता दिया गया है, जबकि उन्होंने परीक्षा दी है। कुछ छात्रों के रिजल्ट में एसेंशियल रिपीट (ईआर) दिख रहा है। इस संबंध में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) को कई शिकायतें मिली हैं, जिसके बाद डूसू सचिव अपराजिता ने कुलसचिव से मिलकर उन्हें छात्रों के रिजल्ट की समस्या से अवगत कराया है।

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, डीयू ने तकनीकी दिक्कत के कारण हुई इस समस्या को दूर किया है। डीयू की ओर से करीब एक हजार से अधिक छात्रों के परिणाम अपडेट कर दिए गए हैं। वहीं इस समस्या के कारण जिनके भी परिणाम में गड़बड़ी है, वे परीक्षा शाखा में संपर्क कर सकते हैं। एक कॉलेज में करीब 500 छात्रों के रिजल्ट में ईआर है और करीब इतने ही छात्रों के रिजल्ट में बैक लिखा है। वहीं छात्रों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर ईआर या बैक नहीं आ सकती हैं। ऐसे रिजल्ट में कई ऐसे भी छात्र हैं जिनकी कभी बैक नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कॉलेज के छात्र के अनुसार, प्रायोगिक परीक्षा में वह शामिल हुए थे लेकिन उनके रिजल्ट में अनुपस्थित लिखा है। जनरल इलेक्टिव और वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी) में ऐसी समस्या ज्यादा देखने को मिली है। डीयू छात्रसंघ कार्यालय में बड़ी संख्या में छात्र इस तरह की शिकायतों के साथ पहुंचे हैं, जिसके बाद डूसू सचिव ने कुलसचिव से मुलाकात की। इस पर उन्होंने डूसू सचिव को इस समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

वहीं, डीयू परीक्षा शाखा की ओर से करीब एक हजार छात्रों की समस्या को सुलझाया जा चुका है। कॉलेज की ओर से आंतरिक मूल्यांकन की जानकारी उपलब्ध नहीं कराने के कारण समस्या हुई है। छात्रों को कॉलेज में उनके आंतरिक मूल्यांकन के अंक नहीं दिखाए जा रहे। मार्च तक 68 कॉलेजों में से केवल 22 ने आंतरिक मूल्यांकन के अंक उपलब्ध कराए। इन अंकों को ठीक और समय से भेजने के लिए परीक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों को पांच बार पत्र लिखा जा चुका है। परीक्षा शाखा ने अब 18 अप्रैल को कॉलेज प्रिंसिपल के साथ एक बैठक रखी है। इसमें उनसे कहा जाएगा कि वह आंतरिक मूल्यांकन के अंक छात्रों को दिखाकर और हस्ताक्षर कराकर ही परीक्षा शाखा को भेजें। इससे छात्रों को अपने अंकों का पता होगा और वह परिणाम का अंदाजा भी लगा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed