फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Iron sheet fell at Metro construction site, 3 injured

मेट्रो साइट से लोहे की चादर गिरी, 3 जख्मी

Thu, 01 Jan 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Jan 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
Iron sheet fell at Metro construction site, 3 injured

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बुधवार रात लोहे

विज्ञापन
की चादर का बड़ा हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में सड़क से गुजर रहे तीन लोेग आ गए। घायलों को पीसीआर की मदद से जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई।


हादसे होने के कुछ समय के भीतर ही जाफराबाद इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन के गिर जाने की अफवाह फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को भीड़ पर काबू करनेे में काफी मशक्कत करना पड़ी। जाफराबाद पुलिस देर रात तक पूरे मामले की छानबीन कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 8:45 बजेे सीलमपुर से यमुना विहार जाने वाली रोड नंबर-66 पर यह हादसा हुआ। यहां जीनत महल स्कूल के पास मेट्रो फेज-3 का मेट्रो स्टेशन बनाया जा रहा है। रात में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर अचानक ऊपर से लोहे का बड़ा हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में सड़क से गुजर रहे तीन लोग उसकी चपेट में आ गए

लोगों का कहना था कि ऊपर मेट्रो निर्माण कार्य चलता रहता है जबकि नीचे भारी ट्रैफिक चलता रहता है। मेट्रो प्रशासन को सुरक्षा के और कड़े इंतजाम करने चाहिए। दूसरी ओर हादसे के बाद पुलिस ने रोड नंबर-66 की एक साइड को बंद कर दिया। खबर लिखे जाने तक घायलों की जानकारी नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed