{"_id":"4aba18bef8cf3b17a613c4bedecd9a3e","slug":"iron-businessman-to-the-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहा कारोबारी ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहा कारोबारी ने ट्रेन से कटकर दी जान
अमर उजाला, मसूरी
Updated Sat, 15 Nov 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम लोहा कारोबारी रणधीर सिंह (47) ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मृतक की कार खड़ी मिली है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मसूरी एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया रणधीर सिंह पत्नी पुष्पा देवी और दो बच्चों के साथ नंदग्राम में रहते थे। उनकी कालका गढ़ी चौक पर लोहे के चूरे की दुकान है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे रणधीर ने मिसल गढ़ी श्मशान घाट के पास रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सप्तक्रांति एक्सप्रेस के चालक ने महरौली स्टेशन पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। कारोबारी के मोबाइल में मिले नंबरों पर कॉल करने पर उनकी पहचान हुई। तब परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि रणधीर किसी काम के सिलसिले में मसूरी गए थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, यह पता नहीं चल पाया है।