फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Irom acquitted of charges of attempted suicide

खुदकुशी के प्रयास के आरोप से इरोम बरी, 16 साल से कर रही हैं अनशन

Wed, 30 Mar 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
Irom acquitted of charges of attempted suicide
इरोम शर्मिला

मणिपुर से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (एएफएसपीए) हटाने के लिए 16 साल से अनशन कर रहीं आयरन लेडी इरोम शर्मिला को आत्महत्या की कोशिश के आरोप से  महानगर दंडाधिकारी हरविंदर सिंह ने बुधवार को बरी कर दिया।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने शर्मिला को आमरण अनशन करने के मामले में जंतर मंतर से चार अक्तूबर 2006 को गिरफ्तार किया था। तब से शर्मिला पर खुदकुशी की कोशिश का मामला चल रहा है।
विज्ञापन


कोर्ट ने चार मार्च 2013 को आरोप तय करते हुए मुकदमा चलाने का निर्देश दिया था।

शर्मिला ने कहा कि वह अनशन को हथियार के रूप में प्रयोग कर रही थी

Irom acquitted of charges of attempted suicide
कोर्ट - फोटो : file photo

अदालत ने मंगलवार को अभियोजन की दलीलें सुनने के बाद बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के लिए बुधवार की तारीख तय की थी। मामले की सुनवाई के दौरान शर्मिला ने कहा कि वह अनशन को हथियार के रूप में प्रयोग कर रही थी।

यह बेहद प्रभावशाली है और यह अपराध नहीं है। महात्मा गांधी ने अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए अनशन का सहारा लिया था।

दोनों पक्ष को सुनने के बाद कोर्ट ने इरोम को आत्महत्या की कोशिश के आरोप से बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed