फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Iraqi citizen robbed of USD 30000 outside hospital in Noida

नोएडा: बदमाशों ने पुलिस बनकर इराकी नागरिक से लूटे 30 हजार डॉलर

Wed, 17 Jul 2019 11:49 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Wed, 17 Jul 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Iraqi citizen robbed of USD 30000 outside hospital in Noida
- फोटो : ANI

जेपी अस्पताल के पास कार सवार बदमाशों ने पुलिस बनकर इराकी नागरिक से बुधवार देर शाम 3 हजार डॉलर (करीब 20 लाख रुपये) लूट लिए। पीड़ित अपने भाई-बहनों के साथ छोटे भाई अदनान का लिवर ट्रांसप्लांट कराने नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल आए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि इराकी नागरिक फारिश अपने भाई समून और बहन फातिमा के साथ अस्पताल के पास सिगरेट पी रहे थे। तभी वहां पहुंचे कार सवार तीन बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए उससे कहा कि तुम हशीश (नशीला पदार्थ) पी रहे हो, तुम्हारी तलाशी लेनी है।
विज्ञापन


उसने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। बदमाश उसके पर्स में रखे 30 हजार डॉलर लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को जब इराकी नागरिक की भाषा समझ में नहीं आई तो दुभाषिए की मदद ली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed