फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU: Dual degree program started at postgraduate level

आईपीयू : स्नातकोत्तर स्तर पर ड्यूल डिग्री प्रोग्राम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
-पोलैंड की एजीएच यूनिवर्सिटी ऑफ क्राको के साथ समझौता
विज्ञापन


-पहले दो सेमेस्टर पोलैंड और बाकी दो आईपीयू में करने होंगे पूरे

-पोलैंड सरकार की तरफ से फीस में मिलेगी छूट, आईपीयू की फीस का करना होगा भुगतान

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने पोलैंड की एजीएच यूनिवर्सिटी ऑफ क्राको के साथ स्नातकोत्तर स्तर पर ड्यूल डिग्री प्रोग्राम एमएससी डिजिटल प्रोडक्शन फॉर सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग की शुरूआत की है। आईपीयू में किसी विदेशी विश्वविद्यालय के साथ शुरू किया गया यह पहला ड्यूल डिग्री प्रोग्राम है। खास बात यह है कि चार सेमेस्टर के इस प्रोग्राम में पहले दो सेमेस्टर एजीएच यूनिवर्सिटी व तीसरा-चौथा सेमेस्टर आईपीयू में पूरा करना है। पोलैंड में इस कोर्स की फीस का भुगतान करने से छात्रों को छूट होगी।

दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन दिसंबर 2024 में किया गया था। उसके बाद मार्च में ही इसकी दाखिला प्रक्रिया शुरू होनी थी। लेकिन छात्रों के आग्रह पर इस प्रोग्राम की दाखिला प्रक्रिया को अब शुरू किया गया है। इस प्रोग्राम के संयोजक प्रो. गगनदीप शर्मा ने बताया कि पहला सेमेस्टर अक्तूबर से जनवरी व दूसरा सेमेस्टर फरवरी से अप्रैल का होगा। जबकि तीसरा सेमेस्टर मई-जून से सितंबर-अक्तूबर व चौथा सेमेस्टर नवंबर-दिसंबर से अप्रैल तक का होगा। चौथे सेमेस्टर में छात्र रिसर्च व इंटर्नशिप में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन


इस प्रोग्राम में बीटेक, बीई, गणित, ऑपरेशन रिसर्च, सांख्यिकी, व अर्थशास्त्र से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक करने वाले दाखिला ले सकते हैं। प्रो. गगनदीप ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में ड्यूल डिग्री का प्रावधान है। उसी के आधार पर इस प्रोग्राम को शुरू किया गया है। इस प्रोग्राम में दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, और अंतिम तिथि 18 जुलाई है। विवि प्रशासन दाखिले की अंतिम तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed