फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Capitals vs Chennai Superkings IPL T20 Cricket match in Feroz Shah Kotla ground today

फिरोजशाह कोटला मैदान में आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच आज, यातायात में किए गए बदलाव

Tue, 26 Mar 2019 12:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi Capitals vs Chennai Superkings IPL T20 Cricket match in Feroz Shah Kotla ground today
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में मंगलवार 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल टी-20 का क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच रात 8.00 बजे से शुरू होकर रात 11.30 बजे तक चलेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के सुचारु संचालन, वाहनों की पार्किंग, पैदल यात्रियों के आवागमन और दर्शकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त के. जगदीशन के अनुसार स्टेडियम के पास बहुत ही सीमित पार्किंग हैं। इसमें सिर्फ लेवल लगे हुए वाहन पार्क होंगे। आम वाहनों के लिए पार्किंग नहीं होगी। मैच वाले दिन बहादुरशाह जफर, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और रिंग रोड पर राजघाट से लेकर आईपी फ्लाईओवर तक दोनों कैरिज्वे पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों की विंडस्क्रीन पर स्टीकर लगाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


पार्क एंड राइड की सुविधा यहां से मिलेगी
पार्क एंड राइड की सुविधा माता सुंदरी पार्किंग, अंडर वेलोड्रोम रोड और शांतिवन पार्किंग से मिलेगी। सभी बसें मैच शुरू होने से दो घंटे पहले अपनी सेवाएं शुरू कर देंगी। मैच खत्म होने के बाद एक घंटे तक बसें चलेंगी। लेवल लगे वाहन चालक रिंग रोड, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और बहादुरशाह जफर मार्ग से जाकर दिल्ली गेट से यू-टर्न ले सकते हैं। पी1, पी1ए, लेवल वाले वाहन बहादुरशाह जफर मार्ग होकर जा सकते हैं। इसके अलावा डीडीसीए भी प्रगति मैदान, आईपी एक्सटेंशन और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से विशेष बसें चलाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन गेटों से स्टेडियम में जा सकते हैं-
गेट नंबर 1 से लेकर सात तक स्टेडियम के दक्षिणी हिस्से में स्थित हैं। इन गेटों के लिए बहादुरशाह जफर मार्ग से जाया जा सकता है। गेट नंबर आठ से लेकर 15 पूर्वी क्षेत्र में स्थित हैं। इन गेटों के लिए जेएलएन मार्ग और अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल से जा सकते हैं। गेट नंबर 16 से 18 स्टेडियम के पश्चिम क्षेत्र में हैं और बहादुरशाह जफर मार्ग और पेट्रोल पंप की तरफ से जा सकते हैं। 

इन मार्गों पर ट्रैफिक परिवर्तित रहेगा -
क्रिकेट मैच को देखते हुए डायवर्जन किया जाएगा। मैच शुरू होने के समय करीब आधा घंटा ट्रैफिक बाधित रहेगा। इस दौरान विष्णु दिगंबर मार्ग से बहादुरशाह जफर मार्ग, राजघाट से लेकर जेएलएन मार्ग, दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग, गुरू नानक चौक से आसफ अली मार्ग तक वाहनों के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि मंगलवार रात करीब सात बजे से लेकर रात साढ़े ग्यारह बजे तक इन मार्गों की तरफ आने से बचें। ये मार्ग हैं- राजघाट से जेएलएन मार्ग, जेएलएन मार्ग पर कमला मार्केट गोल चक्कर से दिल्ली गेट, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग पर रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट।  

ये सामान न लाएं-
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मैच देखने वाले दर्शक अपने साथ लैपटॉप, कैमरा, वीडियो कैमरा, रेडियो, डिजिटल डायरी,  कार की रिमोट कंट्रोल, सिगरेट लाइटर, मैच बॉक्स, चाकू व हथियार आदि सामान न लेकर आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed