फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ipl 2019 delhi Police route diversion over IPL match

फिरोजशाह कोटला मैदान में आज कोलकाता और दिल्ली का मैच, इन रास्तों से बचकर निकलें

Sat, 30 Mar 2019 07:45 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Mar 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
ipl 2019 delhi Police route diversion over IPL match
फाइल फोटो
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में आज दिल्ली और कोलकाता के बीच आईपीएल टी-20 का मैच खेला जाएगा। मैच रात 8.00 बजे से शुरू होकर रात 11.30 बजे तक चलेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारू संचालन, वाहनों की पार्किंग, पैदल यात्रियों के आवागमन और दर्शकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


क्रिकेट मैच को देखते हुए डायवर्जन किया जाएगा। मैच शुरू होने के समय करीब आधा घंटा ट्रैफिक बाधित रहेगा। इस दौरान विष्णु दिगंबर मार्ग से बहादुरशाह जफर मार्ग, राजघाट से लेकर जेएलएन मार्ग, दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग, गुरु नानक चौक से आसफ अली मार्ग तक वाहनों के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। 
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि शनिवार रात करीब सात बजे से लेकर रात 11 : 30 बजे तक इन मार्गों की तरफ आने से बचें। ये मार्ग हैं- राजघाट से जेएलएन मार्ग, जेएलएन मार्ग पर कमला मार्केट गोल चक्कर से दिल्ली गेट, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग पर रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्टेडियम के पास बहुत ही सीमित पार्किंग 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त के. जगदीशन के अनुसार स्टेडियम के पास बहुत ही सीमित पार्किंग हैं। इसमें सिर्फ लेवल लगे हुए वाहन पार्क होंगे। आम वाहनों के लिए पार्किंग नहीं होगी। 

मैच वाले दिन बहादुरशाह जफर, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और रिंग रोड पर राजघाट से लेकर आईपी फ्लाईओवर तक दोनों कैरिज्वे पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों की विंडस्क्रीन पर स्टीकर लगाना अनिवार्य है।  

पार्क एंड राइड की सुवधिा यहां से मिलेगी

पार्क एंड राइड की सुविधा माता सुंदरी पार्किंग, अंडर वेलोड्रोम रोड और शांतिवन पार्किंग से मिलेगी। ये सुविधा सभी बसें मैच शुरू होने से दो घंटे पहले शुरू हो जाएंगी। मैच खत्म होने के बाद एक घंटे तक बसें चलेंगी।

लेवल लगे वाहन चालक रिंग रोड, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और बहादुरशाह जफर मार्ग से जाकर दिल्ली गेट से यू-टर्न ले सकते हैं। पी1, पी1ए, लेवल वाले वाहन बहादुरशाह जफर मार्ग होकर जा सकते हैं। इसके अलावा डीडीसीए भी प्रगति मैदान, आईपी एक्सटेंशन और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से विशेष बसें चलाएंगी।

इन गेटों से स्टेडियम में जा सकते हैं
गेट नंबर 1 से लेकर सात तक स्टेडियम के सर्दन साइड में स्थित हैं। इन गेटों के लिए बहादुरशाह जफर मार्ग से जाया जा सकता है। गेट नंबर आठ से लेकर 15 ईस्टर्न साइड में स्थित हैं। इन गेटों के लिए जेएलएन मार्ग और अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल से जा सकते हैं। गेट नंबर 16 से 18 स्टेडियम के वेस्टर्न साइड में हैं और बहादुरशाह जफर मार्ग और पेट्रोल पंप की तरफ से जा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed