Delhi : 1,285 करोड़ रुपये की आईफोन तस्करी का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी दबोचा गया; दुबई से जुड़े गिरोह के तार
गिरोह के तार दुबई व हवाला लिंक से जुड़ रहे हैं। आरोपियों ने आईफोन और अन्य महंगे सामान दुबई समेत कई अन्य देशों से तस्करी के जरिये मंगवाया और बिना जीएसटी के बेच दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने दिल्ली में 1,285 करोड़ रुपये के आईफोन की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के तार दुबई व हवाला लिंक से जुड़ रहे हैं। आरोपियों ने आईफोन और अन्य महंगे सामान दुबई समेत कई अन्य देशों से तस्करी के जरिये मंगवाया और बिना जीएसटी के बेच दिए। मामले में मुख्य आरोपी कपिल अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2.18 करोड़ रुपये की रकम भी बरामद की गई।
सीजीएसटी ने इस मामले में दिल्ली में करोलबाग के गफ्फार मार्केट में कपिल अरोड़ा के कार्यालय और ईस्ट पटेल नगर स्थित घर पर छापे मारे। दफ्तर से 13 लाख और घर से पत्नी गरिमा अरोड़ा के पास से 2.05 करोड़ बरामद किए गए। कपिल की अरोरा कम्युनिकेशन व सेलफोन बदलो नाम से दो कंपनियां हैं। इन्हीं कंपनियों की आड़ में वह दुबई व चीन से आईफोन की तस्करी कर रहा था। ये फोन अवैध तरीके और बिना जीएसटी के बेचे जा रहे थे। साथ ही हवाला के जरिये पैसा विदेश में पहुंचाया जा रहा था।
21 हजार करोड़ की ड्रग तस्करी में गिरफ्तार कबीर का करीबी
जांच में पता चला कपिल ड्रग तस्कर कबीर तलवार का करीबी है। कबीर को एनआईए ने 21 हजार करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था। कबीर के दिल्ली में कई क्लब हैं। कबीर फोन तस्करी में भी शामिल हो सकता है।
ईडी और एनआईए भी कर सकते हैं जांच
इस मामले को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अपने हाथ में ले सकती हैं, क्योंकि जांच में कई हवाला चैनल और उच्च अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का पता चला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.