फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Interstate crook caught in police encounter

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़: पुलिस ने अंतरराज्यीय बदमाश को पकड़ा, हाई स्पीड बाइक रेसर है बावरिया, चार राज्यों में दर्ज हैं 34 केस

Sun, 27 Mar 2022 06:23 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Mar 2022 06:23 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 थाना पुलिस ने 45 हजार के इनामी चेन लुटेरे तुलसी बावरिया को मुठभेड़ में पकड़ा है। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकाला। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई है। आरोपी हाईस्पीड बाइक रेसर है। अलग-अलग प्रदेशों में उसके खिलाफ 34 केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Interstate crook caught in police encounter
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार इनामी बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 थाना पुलिस से रविवार को दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चेन लुटेरा 45 हजार का इनामी बदमाश तुलसी बावरिया पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जबकि आरोपी का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। आरोपी हाईस्पीड बाइक रेसर है और एक के बाद एक वारदात कर फरार हो जाता है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में लगभग 34 केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई चेन बेचकर मिले 20 हजार रुपये, चोरी की बाइक, मोबाइल और तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन


डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अमित कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर बीटा-2 पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की पल्सर पर दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी फायर करते हुए 130 मीटर रोड से सुपरटेक गोल चक्कर की तरफ भागने लगे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन


इसमें जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खोकसा निवासी तुलसी बावरिया पैर में गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जबकि आरोपी का साथी भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और घायल तुलसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तुलसी शातिर चेन लुटेरा है। आरोपी पर राजस्थान राज्य के जनपद जयपुर से 5000 का, उत्तराखण्ड राज्य के जनपद हरिद्वार से 15000 का और गौतमबुद्घ नगर पुलिस कमिश्नरेट से 25000 का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाई के संग करता था वारदात

पुलिस के मुताबिक, तुलसी ने पूछताछ में बताया है कि फरार आरोपी उसका सगा भाई योगेंद्र है। दोनों भाई अलग अलग शहर में एक साथ दिन निकलते ही बाइक लेकर निकलते हैं। वह एकांत मार्ग व गली में मॉर्निंग वॉक करने वाले और बच्चों को स्कूल छोड़ने निकले लोगों व खासतौर पर महिलाओं को निशाना बनाते हैं। चेन लूट की वारदात के बाद व तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाकर फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed