फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International Women Day Cricket is playing among boys tickets are being cut somewhere women said women are no less than men in any field

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: लड़कों के बीच खेल रही क्रिकेट तो कहीं काट रही टिकट, महिलाएं बोलीं- किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं नारियां 

Tue, 08 Mar 2022 06:28 AM IST
सुशील कुमार नेहा शर्मा, ग्रेटर नोएडा
नेहा शर्मा, ग्रेटर नोएडा Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 06:28 AM IST
सार

यूपी रोडवेज में बस परिचालक आकांक्षा ने बताया कि कोई ऐसा काम नहीं है, जिसे लड़कियां नहीं कर सकती हैं। मैं दो सालों से बस में कंडक्टर का काम कर रही हूं।

विज्ञापन
International Women Day Cricket is playing among boys tickets are being cut somewhere women said women are no less than men in any field
रिया सिंह, रणजी खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर महिलाओं को कुछ क्षेत्रों में काम करने से यह कहकर मना कर दिया जाता है कि वो उनके लिए नहीं बना है। वहां पर पुरुषों की संख्या अधिक है, उनके बीच कैसे काम कर पाओगी। हालांकि, शहर की महिलाओं ने इस धारणा को गलत साबित कर नारी सशक्तीकरण का उदाहरण पेश किया है। इनका कहना है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी की बात हो या फिर क्रिकेट के मैदान की। हर क्षेत्र में महिला बेहतर काम कर रही हैं।

विज्ञापन


लड़कों के साथ खेलकर बनीं रणजी खिलाड़ी
21 वर्षीय रणजी खिलाड़ी रिया ने बताया कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए लड़कों के साथ क्रिकेट मैदान में अभ्यास की है। जम्मू का प्रतिनिधि करने वाली बल्लेबाज रिया नोएडा सेक्टर-34 स्थित वर्ड्स क्रिकेट एकेडमी में खेल की बारीकियां सीख रही हैं। रिया ने बताया कि लड़कों के साथ अभ्यास करना बहुत अच्छा अनुभव रहा है। इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला है। रिया के स्थानीय प्रशिक्षक फूलचंद शर्मा ने बताया कि वह शानदार खिलाड़ी है।
विज्ञापन


काम नहीं देखता लड़का-लड़की
यूपी रोडवेज में बस परिचालक आकांक्षा ने बताया कि कोई ऐसा काम नहीं है, जिसे लड़कियां नहीं कर सकती हैं। मैं दो सालों से बस में कंडक्टर का काम कर रही हूं। इसके साथ-साथ पढ़ाई भी पूरी कर रही हूं। ग्रेनो डिपो में दो महिला कंडक्टर हैं। काम के दौरान कोई परेशानी नहीं आई है। सूरजपुर में रहने वाली आकांक्षा का कहना है कि जो आपको अच्छा लगे, वही काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल से आरडब्ल्यूए में निभा रही जिम्मेदारी
एल्डिको ग्रीन मिडोज सोसाइटी में रहने वाली सुमिता वैद दीक्षित सात वर्षों से आरडब्ल्यूए में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वर्तमान में वह सचिव है। इससे पहले अध्यक्ष थीं। सुमिता ने बताया कि महिलाएं हर क्षेत्र बेहतर कर रही हैं, बस उन्हें समर्थन की जरूरत है। सुमिता वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।


बुलडोजर चलाने का प्रशिक्षण लेने पर झेली नाराजगी
निशा और सिमरन दोनों बहनें बुलडोजर चलाती हैं। जब ग्रेनो के हबीबपुर में दोनों ने बुलडोजर चलाने का प्रशिक्षण लेना शुरू हो किया तो परिवार वाले नाराज हो गए और बात करता छोड़ दिया था। निशा ने बताया कि रिश्तेदारों का कहना था कि यह काम लड़के करते हैं, लड़कियां नहीं। हालांकि हम दोनों बहनों को यह काम अच्छा लगा तो हमने ट्रेनिंग लेने की ठान ली थी। अब हम दोनों बल्लभगढ़ में काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed