फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International Trade Fair at Pragati Maidan News in hindi

Trade Fair: प्रगति मैदान में आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, आम लोगों की एंट्री 19 से

Tue, 14 Nov 2023 01:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Nov 2023 01:17 AM IST
सार

ट्रेड फेयर के लिए प्रगति मैदान के 1 से 14 नंबर हॉल सज गए हैं। भारत मंडपम के ऑडिटोरियम-2 में उद्घाटन समारोह होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुरुआती पांच दिन 14-19 नवंबर को व्यावसायिक दिन होगा। इस दौरान यहां केवल बी-टू-बी गतिविधियां होंगी।

विज्ञापन
International Trade Fair at Pragati Maidan News in hindi
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला मंगलवार से शुरू हो रहा है। शाम को 3.30 बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व सोम प्रकाश इसका उद्घाटन करेंगे। शुरुआती पांच दिन 14-19 नवंबर को व्यावसायिक दिन होगा। इस दौरान यहां केवल बी-टू-बी गतिविधियां होंगी। 19-27 नवंबर को मेले में आम लोगों को एंट्री मिलेगी।

विज्ञापन


ट्रेड फेयर के लिए प्रगति मैदान के 1 से 14 नंबर हॉल सज गए हैं। भारत मंडपम के ऑडिटोरियम-2 में उद्घाटन समारोह होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरौला की मौजूदगी में दोनों केंद्रीय मंत्री मेले का आगाज करेंगे। इस बार क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ा ट्रेड फेयर आयोजित होने जा रहा है, जिसका आकार करीब 1.10 लाख वर्ग मीटर रहेगा। इसमें करीब 370 कंपनियां, 3500 वितरक, सभी प्रदेशों व केंद्र शासित राज्यों और 13 विदेशी पवेलियन शामिल हैं।
विज्ञापन


खादी का पवेलियन सबसे बड़ा
हॉल नंबर तीन पूरा खादी पवेलियन है। ये सबसे बड़ा पवेलियन है, जिसका आकार पिछली बार से करीब चार गुना बड़ा है। इस अकेले पवेलियन में देश के हर जिले का उत्पाद मिल जाएगा। हस्तशिल्प, हथकरघा से निर्मित वस्त्र, साबुन, अगबत्ती, शहद, खाने-पीने के सामान इसके अंदर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का पवेलियन भी भव्य
उत्तर प्रदेश पवेलियन क्षेत्रफल के लिहाज से दूसरे नंबर पर है। इसमें 16 फुट ऊंची राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई है। हॉल नंबर दो के दो तिहाई हिस्से में ये पवेलियन है। एक जिला एक उत्पाद की नीति के लिहाज से हर जिले के स्टाल इसमें होंगे। जिले के मशहूर सामान इसमें मिलेंगे।

मेले में सुनने को मिलेगी मन की बात
पीएम मोदी के मन की बात भी मेले में सुनने को मिलेगी। हॉल पांच में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पवेलियन में इसके लिए अलग कॉर्नर स्थापित किया गया है। यहां मन की बात का पॉडकास्ट सुन सकते हैं। मंत्रालय का पवेलियन भव्य बनाया है। कोयला मंत्रालय सहित बाकी मंत्रालयों के पवेलियन भी खास हैं।

पहले तल पर सभी राज्यों के पवेलियन
हॉल दो से पांच के पहले तल पर सभी राज्यों के पवेलियन हैं। यहां हरियाणा पवेलियन खासा आकर्षक है। इस चारों ओर से लालटेन से सजाया है। ताऊ की बैठक, हुक्के का इंतजाम है। खाट है, भैंस भी है। एथलीट भी हैं। राज्य की प्रगति की रिपोर्ट भी दिखेगी।

बच्चों के लिए खेलने की अलग जगह
पहली बार ट्रेड फेयर में बच्चों के लिए खेलने की अलग जगह भी बनाई गई है। हॉल पांच के पहले तल पर द टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने किड्स जोन तैयार किया है। 10 साल तक के बच्चे यहां फ्री राइडिंग कर सकते हैं। आईटीपीओ ने इसके लिए फ्री स्पेस उपलब्ध कराया है।

साथ में जमेगा सरस मेले का रंग
हॉल सात ए बी सी में ट्रेड फेयर के साथ सरस मेले का रंग भी जमेगा। इसमें लघु एवं मध्यम उद्योगों के तहत देश के हर जिले में निर्मित सामान मिलेंग। खासकर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बनाए गए सामान इस मेले में खरीदे जा सकते हैं।

हॉल वार उत्पाद प्रोफाइल
हाल 1- पार्टनर, फोकस राज्य
हाल 2 - (भूतल) पार्टनर, फोकस राज्य
हाल 3- (भूतल) सरकारी, सांविधिक निकाय, केवीआईसी
हाल 4 - (भूतल) विदेश, एमएसएमई मंत्रालय
हाल 5 - (भूतल) थीम मंडप, सरकारी, निजी
हॉल 2-5 - (प्रथम तल) राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का मंडप
हॉल 6 - हस्तशिल्प और हथकरघा, रेशम, राष्ट्रीय पटसन बोर्ड, केयर बोर्ड
हॉल 7 (ए-एच) एवं खुला क्षेत्र - सरस, निजी भागीदारी, खाद्य एवं पेय पदार्थ
हॉल 8-10 - खाद्य एवं पेय पदार्थ
हॉल 11 - इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, सौन्दर्य-प्रसाधन, फुटवियर, न्यूट्रासूटिकल, घरेलू उपकरण, किचन वस्तुएं, उपभोक्ता उपयोगी वस्तुएं, वस्त्र, परिधान
हॉल 12 - सौन्दर्य-प्रसाधन उत्पाद, आभूषण, घड़ियां
हॉल 12ए - वस्त्र, परिधान, घरेलू फर्नीचर, उपहार, शैक्षिक वस्तुएं, बहु उत्पाद, हस्तशिल्प
हॉल एच 14 - (भूतल एवं प्रथम तल) - सार्क क्षेत्र, सरकारी, निजी
ओपन एंफिथिएटर (हॉल 2 और 5 के समीप) - राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed