फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   international smuggler arrest with 90 carore sandalwood

90 करोड़ की चंदन की लकड़ी संग तस्कर गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2015 09:50 AM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
international smuggler arrest with 90 carore sandalwood

दिल्ली और आंध्र प्रदेश पुलिस की एक संयुक्त टीम ने चंदन तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग के एक सदस्य को दबोचा है। आरोपी की पहचान हुसैन भाई उर्फ हसन भाई उर्फ इमरान भाई उर्फ पप्पू (54) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर भलस्वा डेयरी स्थित बुराड़ी गांव के एक गोदाम से 9042 किलो लाल चंदन बरामद की है। पुलिस की मानें तो बरामद चंदन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 करोड़ रुपये कीमत है।

विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ कर गोकलपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वीनू बंसल ने बताया कि शनिवार को आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम गोकलपुरी थाने पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

90 करोड़ की है चंदन की लकड़ी

international smuggler arrest with 90 carore sandalwood

टीम ने पुलिस को बताया कि चंदन की तस्करी करने वाला शख्स गोकलपुरी इलाके में छुपकर धंधे को ऑपरेट कर रहा है। जानकारी जुटाकर पुलिस ने आरोपी हुसैन भाई को गली नंबर-5 ब्रिजपुरी स्थित उसके घर से दबोच लिया।


आरोपी दिल्ली में टेलरिंग की आड़ में चंदन की तस्करी कर रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने भलस्वा डेयरी इलाके से चंदन बरामद की। आरोपी ने खुलासा किया कि उसके चीन, जापान, म्यांमार के अलावा ईस्ट एशिया के देशों में संबंध है।

वह नेपाल के रास्ते ट्रकों में लादकर चंदन वहां पहुंचाते हैं, बाद में नेपाल से पानी के जहाजों से चंदन को विदेशों में भेजा जाता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed