नाईजीरियाई चलाता था अंतरराष्ट्रीय गिरोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी डायमंड ज्वेलरी और नगद तो कभी ब्लैक डॉलर बनाने वाले केमिकल व पाउडर दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग के एक बदमाश को अपराध शाखा ने दबोचा है।
आरोपी की पहचान आईखोमुन ए. केल्विन के रूप में हुई है। केल्विन नाइजीरिया का रहने वाला है। इसने गुवाहाटी की एक महिला को चूना लगाकर उससे करीब दो करोड़ रुपये ठगे थे। पुलिस ने इसके पास से ठगी गई रकम से खरीदा गया सामान (इलेट्रॉनिक व अन्य) बरामद किया है।
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि एक महिला के साथ दो करोड़ की ठगी का मामला सामने आया था। 22 नवंबर 2013 को पीड़िता के पास से एक महिला ने फोन कर उससे आईजीआई दिल्ली एयरपोर्ट पर डायमंड ज्वेलरी व कैश दिलाने की बात कर करीब दो लाख ठग लिए।
25 नवंबर 2013 को कुछ और नगदी ठग ली। 24 फरवरी 2014 को पीड़िता को बहाने से बंगलूरू बुलाया गया। वहां एक होटल में ठहराकर विदेशी नागरिक इगोबिया बॉबी नामक शख्स ने उसे एक काले रंग के पेपर से केमिकल व पाउडर डालकर यूएस डॉलर बनाकर दिखाया।
डॉलर बनाता देख पीड़िता हुई प्रभावित
डॉलर बनाने से पीड़िता प्रभावित हुई। आरोपी काफी सारा काले रंग के पेपर उसे देकर बताया कि इससे भी यूएस डॉलर बनाए जा सकते हैं, लेकिन इसका केमिकल व पाउडर उसे मंगाना होगा।
25 जून 2014 को उससे पाउडर व केमिकल मंगाने के नाम पर 95 लाख रुपये ठग लिए गए। जनवरी में दोबारा एयरपोर्ट पर कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर 10 लाख ठग लिए गए। इसी तरह धीर-धीरे उससे दो करोड़ रुपये का चूना लगा दिया।
पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को खिड़की एक्सटेंशन, मालवीय नगर से केल्विन को दबोच लिया गया। उसके पास अलबर्ट कोरे हेडन के नाम से एक यूके का पासपोर्ट, नाइजीरिया का डीएल व कई अन्य कागजात मिले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह लोगों को इसी तरह चूना लगाते थे।