फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International Business School team shines in women's cricket competition

Delhi NCR News: महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चमकी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल की टीम

Wed, 08 Oct 2025 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली-एनसीआर
संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली-एनसीआर Updated Wed, 08 Oct 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग रेंज पर भी खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, फाइनल मुकाबला कल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में जारी 26वीं अंतर-एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन 2025 के तहत बुधवार को महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिला। पहले राउंड का मुकाबला एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल (एआईबीएस) और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (एआईएई) की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एआईबीएस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की।
इस अवसर पर टॉस जीतकर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने आठ ओवर में कुल 24 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल की टीम ने 27 रन बनाए और मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में विश्वविद्यालय में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एयर राइफल ओपन साइट वर्ग में आदित्य प्रताप सिंह ने 100 में से 48 अंक, जबकि दीक्षा ने 54 अंक अर्जित किए। साथ ही अविशा टकरू ने एयर पिस्टल में 42 अंक और आशुतोष तोमर ने 158 अंक प्राप्त किए। शूटिंग का फाइनल मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed