फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   interesting twist in the Needo murder case

नीडो की मौत मामले में आया एक नया मोड़

Fri, 07 Feb 2014 10:45 PM IST
Updated Fri, 07 Feb 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
interesting twist in the Needo murder case

दिल्ली में नीडो तानियन की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के बाद तानियन पूरी रात ग्रीन पार्क स्थित अपने घर नहीं पहुंचा था। अगले दिन सुबह जब वह सुबह घर पहुंचा तो उसके चेहरे पर हंसी थी। मामले में दिल्ली पुलिस ने जिन लोगों के बयान दर्ज किए हैं, उससे यह बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, नीडो के दोस्त समेत करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। इन लोगों ने आपस में झड़प होने की बात तो कही, मगर ज्यादा झगड़ा होने से इंकार किया है।

विज्ञापन

सोते समय हुई थी तानियन की मौत!

interesting twist in the Needo murder case

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 29 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे नीडो का पनीर दुकानदार फरमान और अन्य लोगों से झगड़ा हुआ था। लाजपत नगर थाने से वह दोस्तों के साथ चला गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वह रात को ग्रीन पार्क स्थित घर नहीं पहुंचा। वह 30 जनवरी की सुबह छह बजे घर पहुंचा था। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह जब घर पहुंचा तो हंस रहा था और खूब बात कर रहा था। उसके बाद सुबह साढ़े छह बजे सो गया था। दोपहर तक जब वह नहीं उठा तो संदेह होने पर उसे उठाने का प्रयास किया गया। नीडो को 30 जनवरी को शाम करीब साढ़े पांच बजे एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोते समय तानियन की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस नहीं दाखिल कर पाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

interesting twist in the Needo murder case

नीडो तानियन की मौत मामले में दिल्ली पुलिस अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पेश नहीं कर पाई। इसको लेकर अदालत ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई, साथ ही रिपोर्ट तैयार न करने पर एम्स को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। पुलिस ने मामले में 15 दिन में आरोप पत्र दायर करने का तर्क रखा है। मुख्य न्यायाधीश एनवी रामन और न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंड लॉ ने इस बात को काफी गंभीरता से लिया कि एम्स ने अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रदान नहीं की। पुलिस ने कहा कि एम्स से जल्द से जल्द रिपोर्ट देने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन

तो रिपोर्ट आने में लगेगा एक महीना!

interesting twist in the Needo murder case

दिल्ली सरकार के अधिवक्ता दयान कृष्णन ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली के मामलों में पोस्टमार्टम एम्स में ही करवाया जाता है, लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि उच्चस्तर पर प्रयास के बावजूद वसंत विहार गैंगरेप मामले में एक माह के बाद ही रिपोर्ट मिल पाई थी। वहीं, एक एनजीओ के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि पूर्वोत्तर के लोगों से अक्सर छेड़छाड़ और नस्लभेदी टिप्पणी कर प्रताड़ित किया जाता है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। यही नहीं, पुलिस उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करती।

एम्स के डायरेक्टर से जवाब तलब

interesting twist in the Needo murder case

अदालत ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से कहा कि इन लोगों की परेशानियों के ध्यानार्थ आप उत्तर पूर्व के लोगों की भर्ती क्यों नहीं करते। अधिवक्ता ने कहा कि पुलिस में काफी आईपीएस अधिकारी इन्हीं राज्यों से हैं। इस पर अदालत ने कहा कि आईपीएस नहीं, बल्कि निचले स्तर पर नियुक्तियां होनी चाहिए। अदालत ने सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित करते हुए एम्स निदेशक को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि आखिर रिपोर्ट इतनी देर से क्यों तैयार की जाती है। यह भी बताने को कहा है कि एम्स में प्रति दिन कितने पोस्टमार्टम होते हैं और कितनों में रिपोर्ट दी जाती है। अदालत ने एम्स के चिकित्सा अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed