{"_id":"3267b791eb1e2f594d588c7f4539b8ea","slug":"integrating-3-million-in-property-loss-of-revenue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी में ऐसा घालमेल कि राजस्व को लगाया 3 करोड़ का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी में ऐसा घालमेल कि राजस्व को लगाया 3 करोड़ का चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 02 Oct 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वालों को लाभ पहुंचाने के लिए लेखपाल ने ग्राम सभा की सरकारी जमीन को करीब 6400 वर्ग गज कम दिखा दिया। सरकार को करीब 3 करोड़ के राजस्व के नुकसान पर उपजिलाधिकारी सदर ने लेखपाल रधुवंश भारद्वाज को निलंबित कर दिया है। नायब तहसीलदार कासना को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
3 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि इस वर्ष 26 अगस्त को तहसीलदार सदर ने रिपोर्ट में जानकारी दी थी कि ग्राम लेखपाल रधुवंश भारद्वाज ने ग्राम-शाहपुर गोवर्धनपुर बांगर में सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर हाईकोर्ट के आदेश पर अपनी आख्या दी थी।
विज्ञापन
इसमें अतिक्रमण की गई भूमि के कब्जे को कम दर्शाया गया था। जिससे सरकार को करीब 3 करोड़ के राजस्व के नुकसान हुआ। इस पर तहसीलदार ने लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और निलंबन की संस्तुति की थी। भारद्वाज को सदर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन