फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Integrated QR ticketing system launched passengers will be able to book tickets for Namo Bharat and Metro trai

Delhi: एकीकृत क्यूआर टिकटिंग सिस्टम लॉन्च, यात्री नमो भारत और मेट्रो ट्रेन के लिए एक साथ बुक कर सकेंगे टिकट

Tue, 19 Nov 2024 05:10 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 19 Nov 2024 05:10 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार को  एकीकृत क्यूआर-टिकटिंग सिस्टम को आधिकारिक तौर से लांच कर दिया।

विज्ञापन
Integrated QR ticketing system launched passengers will be able to book tickets for Namo Bharat and Metro trai
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : X/@OfficialDMRC

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार को  एकीकृत क्यूआर-टिकटिंग सिस्टम को आधिकारिक तौर से लांच कर दिया। इसी साल, अगस्त में एनसीआरटीसी और डीएमआरसी के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया था। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक, डॉ. विकास कुमार ने मोबाइल ऐप पर नमो भारत ट्रेन और दिल्ली मेट्रो ट्रेन की टिकट बुक कर आधिकारिक तौर पर इस सिस्टम की शुरुआत की।

विज्ञापन

 

यात्री अब आरआरटीएस कनेक्ट ऐप के माध्यम से दिल्ली मेट्रो का क्यूआर कोड टिकट और डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 ऐप से नमो भारत ट्रेन के लिए क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस एकीकरण से उम्मीद है कि नमो भारत ट्रेन व दिल्ली मेट्रो, दोनों परिवहन प्रणालियों के स्टेशनों पर टिकट की लाइनें कम होंगी।

विज्ञापन


यात्रियों का समय बचेगा, डिजिटल लेनदेन और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा विकल्पों को बढ़ावा मिलेगा। एनसीआरटीसी ने आईआरसीटीसी के साथ भी इसी प्रकार का एक समझौता किया है जिसके अंतर्गत, यात्री आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय रेलवे के ट्रेन टिकट के साथ-साथ नमो भारत ट्रेन टिकट भी बुक कर सकते हैं। बता दें कि यह पहल पीएम राष्ट्रीय गति शक्ति मास्टर प्लान के अनुरूप है। इसका उद्देश्य विभिन्न परिवहन साधनों के बीच बुनियादी ढांचे का एकीकरण और निर्बाध कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed