{"_id":"69d50f1a8131fe68d20f9588","slug":"instructions-to-schools-in-western-asian-countries-to-upload-class-12-marks-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131270-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पश्चिमी एशिया देशों के स्कूलों को बारहवीं के अंक अपलोड करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पश्चिमी एशिया देशों के स्कूलों को बारहवीं के अंक अपलोड करने के निर्देश
विज्ञापन
- सीबीएसई ने अंक अपलोड करने की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू करने जा रहा
- समय से रिजल्ट जारी हो सके इसके लिए 17 अप्रैल तक स्कूलों को डाटा भरना होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिमी एशिया देशों के स्कूलों को बारहवीं के अंक ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई खासकर पश्चिमी एशिया देशों में स्थित स्कूलों के लिए अंक अपलोड करने की प्रक्रिया 8 अप्रैल (से शुरू करने जा रहा है। इन देशों के बारहवीं के छात्रों का रिजल्ट समय से तैयार हो सके इसके लिए उन्हें 17 अप्रैल तक डाटा भरने के लिए कहा गया है।
ईरान और इस्राइल के बीच जारी युद्ध के कारण सात देशों में सीबीएसई ने बारहवीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थी। यहां स्थित स्कूलों का रिजल्ट तैयार करने के लिए मार्च के अंत में बोर्ड ने अलग से मूल्यांकन योजना जारी की थी। उसमें बताया गया था कि बच्चों को किस आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसमें छात्रों के अंक अपलोड करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई थी।
अब मंगलवार को सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने इन देशों के स्कूल प्राचार्यों को स्पष्ट किया है कि स्कूलों को छात्रों के अंक अपलोड करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म 8 अप्रैल 2026 से सक्रिय होगा। स्कूल अपने लॉग इन के माध्यम से इसे एक्सेस कर सकेंगे। अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इस अवधि के भीतर सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे मूल्यांकन योजना के लिए जारी नोटिफिकेशन-2 में दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसी के अनुसार कार्य करें। बोर्ड ने स्कूलों को चेताया कि अंक अपलोड करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि एक बार डाटा जमा होने के बाद किसी भी प्रकार की गलती या त्रुटि में सुधार के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।