फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Instructions to remove destitute cows from roads in Delhi new gaushalas will be built

Delhi: बेसहारा गायों को सड़कों से हटाने के निर्देश, बनाई जाएंगी नई गोशालाएं, सीएम ने एमसीडी से मांगा प्लान

Tue, 21 Mar 2023 04:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Mar 2023 04:22 AM IST
सार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बेसहारा गायों को गोशाला पहुंचाने के लिए एमसीडी को 16 ट्रक खरीदने के आदेश दिए हैं। अभी 12 ट्रक एमसीडी के पास पहले से मौजूद हैं। उन्होंने दिल्ली में चल रही चार गोशालाओं के अलावा एक और गोशाला बनाने को कहा है।

विज्ञापन
Instructions to remove destitute cows from roads in Delhi new gaushalas will be built
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बेसहारा गायों को सड़क से हटाकर गोशाला पहुंचाने का निर्देश दिया है। इसके लिए नई गोशालाएं बनाने का भी निर्देश दिया है। गायों को गोशाला पहुंचाने के लिए एमसीडी 16 ट्रक खरीदेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के अधिकारियों के साथ बैठक कर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए भी तत्परता दिखाई है। उन्होंने इस समस्या को बेहद गंभीरता से लेते हुए कई अहम निर्णय लिए हैं। सीएम केजरीवाल ने एमसीडी अधिकारियों को सौ प्रतिशत बेसहारा कुत्तों की नसबंदी (स्टरलाइजेशन)  कराने और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन लगाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बेसहारा गायों से वाहन चालकों को होने वाली समस्या पर गंभीरता से चर्चा की।

विज्ञापन

उन्होंने बेसहारा गायों को गोशाला पहुंचाने के लिए एमसीडी को 16 ट्रक खरीदने के आदेश दिए। अभी 12 ट्रक एमसीडी के पास पहले से मौजूद हैं। उन्होंने दिल्ली में चल रही चार गोशालाओं के अलावा एक और गोशाला बनाने का निर्देश दिया है। सीएम ने एमसीडी के अफसरों को आवारा कुत्तों का नसबंदी व एंटी रेबीज वैक्सीनेशन करने और बेसहारा गायों के लिए गोशाला बनाने का प्लान जल्द बनाकर देने को कहा। सड़कों पर घूमती बेसहारा गायों की समस्या के संबंध में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। 

मुख्यमंत्री ने किया गांव कटेवरा का निरीक्षण
सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को एमसीडी चुनाव का बहिष्कार करने वाले कटेवरा गांव के लोगों से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी नाराजगी दूर की। गांव की बुनियादी समस्याओं को लेकर नाराज ग्रामीणों ने उन्हें कई समस्याओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही वहां तेज बारिश शुरु हो गई तो ग्रामीणों ने फोन कर कार्यक्रम रद करने की अपील की, लेकिन इसके बावजूद सीएम उनके बीच पहुंचे। इस दौरान सीएम ने एक-एक करके ग्रामीणों की सारी समस्याएं सुनीं और सभी का समाधान कराने का आश्वासन दिया। गांव की फिरनी रोड़ बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed