फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Instructions issued to find a permanent solution to waterlogging and traffic jams on NH-24 and the Dwarka Expressway

Delhi NCR News: एनएच-24, द्वारका एक्सप्रेसवे पर जलभराव-जाम का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
- प्रवेश साहिब सिंह की अध्यक्षता में यूटी लेवल कमेटी की हुई बैठक, दिल्ली की अटकी परियोजनाओं को मिली गति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एनएच-24, महिपालपुर और द्वारका एक्सप्रेसवे पर जलभराव और जाम से निपटने के लिए हुई केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति (यूटी लेवल कोऑर्डिनेशन कमेटी) की बैठक में स्थायी समाधान निकालने के लिए निर्देश दिए गए। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एनएचएआई एवं जीएनसीटीडी से जुड़े मुद्दों पर यूटी लेवल कोऑर्डिनेशन कमेटी की पांचवीं बैठक हुई। इसमें राजधानी की लंबित आधारभूत परियोजनाओं की समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड, डीडीए, डीएमआरसी, बीएसईएस समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हर विभाग को स्पष्ट जिम्मेदारी और डेडलाइन दी गई है ताकि दिल्लीवासियों को जमीन पर बदलाव दिखे।
विज्ञापन



जलभराव और अंडरपास पर फोकस
बैठक में एनएच-24 पर पटपड़गंज और पांडव नगर अंडरपास में बार-बार होने वाले जलभराव की समीक्षा हुई। बताया गया कि संबंधित नाले की डीसिल्टिंग पीडब्ल्यूडी कर चुका है। अब एनएचएआई को सड़क की ऊंचाई बढ़ाने का निर्देश दिया गया। महिपालपुर टी-पॉइंट, नौसेना-थल सेना भवन और आर एंड आर अस्पताल अंडरपास में भी स्थायी इंजीनियरिंग समाधान के लिए एनएचएआई से तकनीकी रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्टिविटी और जाम के मुद्दे
अंधेरिया मोड़-एनएच-48 कॉरिडोर, रंगपुरी बाईपास टनल की यूटिलिटी शिफ्टिंग और रोहतक रोड कॉरिडोर की प्रगति पर चर्चा हुई। बीएसईएस को तकनीकी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने को कहा गया। दिल्ली की सीमाओं पर एमसीडी टोल प्लाजा के कारण लगने वाले जाम को लेकर एनएचएआई और एमसीडी को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


दिल्ली पुलिस, एनएचएआई और एमसीडी को प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश
द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-II पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट की भी समीक्षा हुई। दिल्ली पुलिस, एनएचएआई और एमसीडी को सख्त प्रवर्तन अभियान चलाने को कहा गया। यूईआर-II के 30 किमी मार्ग पर एम्बुलेंस और हाईवे पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed