{"_id":"5ec820e29965162e233a2355","slug":"instructions-given-to-chief-secretary-for-inspection-of-22-infected-in-aiims-ight-shelter","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स रैन बसेरे में 22 संक्रमित मिलने पर मुख्य सचिव को दिए निरीक्षण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स रैन बसेरे में 22 संक्रमित मिलने पर मुख्य सचिव को दिए निरीक्षण के निर्देश
Sat, 23 May 2020 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 May 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
aiims
- फोटो : file photo
एम्स स्थित रैन बसेरे में 22 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर हाईकोर्ट ने दिल्ली के मुख्य सचिव को वहां निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। पीठ ने कहा कि इसकी जांच की जाए कि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) किस तरह रैन बसेरों में रहने वाले लोगों को कोरोना से बचाने के लिए काम कर रहा है। बिना देरी किए उचित कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
एम्स में बाहरी मरीजों के इलाज से जुड़ी दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पीठ ने यह निर्देश जारी किए। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और रजनीश भटनागर की पीठ ने दिल्ली सरकार, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड, एम्स और सामाजिक कार्यकर्ता रचना मलिक को स्थिति की रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 27 मई के लिए सूचीबद्ध कर दी है। इस दौरान डीयूएसआईबी ने कहा कि रैन बसेरे में मिले दो संक्रमितों को लोकनायक जय प्रकाश नारायण और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
इस पर पीठ ने डीयूएसआईबी, एम्स और दिल्ली के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव से जवाब मांगा है कि कोरोना संक्रमितों को एम्स में ही भर्ती क्यों नहीं किया गया, उन्हें दूर स्थित अस्पतालों में क्यों भेजा गया?
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता रचना मलिक को निर्देश दिया कि वह बिना किसी देरी के एम्स स्थित रैन बसेरे में रह रहे लोगों का निरीक्षण करें और वीडियोग्राफी कर, रिपोर्ट पीठ के समक्ष पेश करें।