डीडीएमए का निर्देश, दिल्ली के हर जिले में की जाए नोडल अधिकारी की नियुक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सभी जिला मजिस्ट्रेट को अपने जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है। घरों में क्वारंटीन किए गए लोगों की निगरानी और देखभाल के लिए नोडल अधिकारी को एक समर्पित मोबाइल नंबर जारी करने और अपनी टीम में पर्याप्त संख्या में सदस्य शामिल करने के लिए भी कहा गया है।
Delhi Disaster Management Authority (DDMA) directs,
— ANI (@ANI) May 25, 2020
all District Magistrates to appoint an SDM level officer as Nodal officer with sufficient number of team members for facilitating home isolated persons, with a dedicated mobile number in each district. #COVID19 pic.twitter.com/GGOp7jM4YJ
आपको बता दें कि देश की राजधानी में रोजाना 500 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना के इस बढ़ते ग्राफ को बीते सात दिन की स्थिति के आधार पर आसानी से समझा जा सकता है।
इन सात दिनों में 34 हजार से ज्यादा सैंपल लिए गए, जिनमें करीब चार हजार कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमण की औसत दर करीब 12 फीसदी दर्ज की गई है। जबकि बीते दो दिन की स्थिति देखें तो संक्रमण दर 14 फीसदी तक पहुंच गई है।
दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 19 से 25 मई के बीच दिल्ली में 34,742 सैंपल की जांच हुई है, जिनमें से 3999 पॉजिटिव मिले हैं। वायरस की औसत दर 11.52 फीसदी दर्ज की गई है।
बाहर से आने वालों के लिए गाइडलाइन जारी
दिल्ली सरकार ने किसी माध्यम से बाहर आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होने के साथ ही, मुंह पर मास्क लगा होना चाहिए ताकि कोरोना का संक्रमण रोका जा सके।
सोमवार से शुरू की गई विमान सेवाओं के संदर्भ में गृहमंत्रालय के निर्देशों के अनुसार एयरपोर्ट के सभी प्रवेश व निकास द्वारों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बाहर से आने वाले विमान यात्रियों में हल्के लक्षण हैं तो उन्हें दिल्ली सरकार के किसी केंद्र में क्वारंटीन नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसकी जगह उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहना होगा। यदि उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं तो नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर आइसोलेशन में रहना होगा।