फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Instead of teaching teacher teach a girl how to wink in bulandshahr

शिक्षिका बच्ची को पढ़ाने की जगह सीखा रही आंख मारना, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

Wed, 04 Sep 2019 09:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 04 Sep 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Instead of teaching teacher teach a girl how to wink in bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

रोजाना किसी न किसी विवाद की सुर्खियों में रहने वाला बेसिक शिक्षा विभाग एक बार फिर चर्चाओं में है। कहीं बच्चों से झाड़ू लगवाने के तो कहीं शौचालय साफ करवाने के वीडियो वायरल हो चुके हैं। अब स्कूल में बच्ची द्वारा आंख मारने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में शिक्षिका बच्ची आंख मारना सीखा रही है। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


अब जो वीडियो वायरल हुआ है वह शिकारपुर ब्लॉक के गांव भैंसरोली नासिरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय का है। इसमें एक बच्ची ने शिक्षिका का हाथ पकड़ रखा है। वीडियो की शुरूआत में शिक्षिका इस बच्ची से आंख मारने के लिए कह रही है। शिक्षिका के कहने पर बच्ची शर्माते हुए आंख मार रही है। जैसे ही बच्ची आंख मारती है तो शिक्षिका और उसके पास खड़ी दूसरी शिक्षिकाएं ठहाका मारकर हंसती हैं। 
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि शिक्षिका द्वारा आंख मारना सिखाए जाने वायरल हो रहा वीडियो मिल चुका है। यह गंभीर मामला है और इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed