{"_id":"cd2669f15343c72c22b679ecbb101ccb","slug":"instead-of-large-plots-you-will-get-500-sqm-plot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े प्लॉटों की जगह मिल सकेंगे 500 वर्गमीटर के प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े प्लॉटों की जगह मिल सकेंगे 500 वर्गमीटर के प्लॉट
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना प्राधिकरण सेक्टर-20 में एक हजार वर्गमीटर, दो हजार वर्गमीटर और चार हजार वर्गमीटर भूखंडों के स्थान पर पांच सौ वर्गमीटर के भूखंड देने की तैयारी कर रहा है। आवंटियों को बाकी की रकम प्राधिकरण ब्याज सहित लौटाने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों प्राधिकरण ने एक हजार वर्गमीटर, दो हजार वर्गमीटर और चार हजार वर्गमीटर के प्लॉटों की योजना समाप्त करने की योजना बनाई थी। हालांकि, आवंटियों का हित देखते हुए प्राधिकरण अब इन्हें पांच-पांच सौ मीटर के भूखंड देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि प्राधिकरण के सेक्टर-20 में एक हजार से अधिक बड़े प्लॉटों की योजना थी। जिसमें चार हजार वर्गमीटर के 125, दो हजार वर्गमीटर के करीब 300 और एक हजार वर्गमीटर के करीब 600 प्लाट है।
विज्ञापन
वर्ष 2009 में आवंटित हुए यह भूखंडों का न तो पजेशन मिला है और न ही सेक्टर का विकास हो पाया है। इसी के चलते प्राधिकरण इस योजना को निरस्त करने की तैयारी कर रहा था। अब प्राधिकरण इन आवंटियों को 500 वर्गमीटर के प्लॉट और बाकी रकम ब्याज सहित लौटाने की योजना बना रहा है।