फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Instagram influencer turned out to be a snatcher in Delhi cash and scooty recovered

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर निकला झपटमार: दिन में बनाता था रील, रात को करता था लूट, करीब 16 हजार हैं फॉलोअर्स

Tue, 11 Mar 2025 10:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Mar 2025 10:23 PM IST
सार

आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन दिन में इंस्टाग्राम पर रील बनाता था और रात में राह चलते लोगों के साथ झपटमारी करता था।

विज्ञापन
Instagram influencer turned out to be a snatcher in Delhi cash and scooty recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिन में इंस्टाग्राम पर रील बनाता था और रात को लूट की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी के इंस्टाग्राम पर करीब 16 हजार फॉलोअर्स हैं। झपटमारी की एक शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने इस इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार किया। इसके पास से रुपये और स्कूटी भी जब्त की गई है। 

विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन दिन में इंस्टाग्राम पर रील बनाता था और रात में राह चलते लोगों के साथ झपटमारी करता था। इंस्टाग्राम पर आरोपी के करीब 16 हजार फॉलोअर्स हैं। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर सीजे_केल्वीन_105 नाम से पेज बना रखा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पवन ने बीते 4 मार्च को एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दिल्ली के सेंट स्टीफन हॉस्पिटल के पास से जा रहे एक शख्स का बैग छीन कर मौके से भाग गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की स्कूटी की पहचान की। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पवन के पास से पुलिस ने 1.10 लाख रुपये बरामद किए हैं और उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी इसी तरह की एक लूट में शामिल रहा है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हुई संदिग्ध स्कूटी सवार की पहचान 
सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध स्कूटी सवार को देखा गया। पुलिस ने स्कूटी की संभावित रजिस्ट्रेशन संख्या की पहचान की, जो मदनगीर के पते से मेल खाती थी। आरोपी को पकड़ने के बाद, पुलिस ने झपटमारी में इस्तेमाल की गई स्कूटी और छीने गए बैग को बरामद कर लिया।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed