फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inspector's son's wedding banquet hall stall reached

इंस्पेक्टर के बेटे की शादी रुकवाने पहुंच गई बैंक्वेट हॉल

Tue, 04 Mar 2014 01:06 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 04 Mar 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
Inspector's son's wedding banquet hall stall reached
बुलंदशहर के पहासु थाने में तैनात इंस्पेक्टर अम्बिका प्रसाद भारद्वाज के बेटे विवेक पर महिला डेंटिस्ट ने रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डेंटिस्ट का आरोप है कि विवेक ने पहले उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी की। बावजूद इसके विवेक अब दूसरी शादी कर रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को उसने एसएसपी को शादी का कार्ड दिखाते हुए शादी रुकवाने की मांग की। पुलिस शादी रुकवाने कविनगर के सुख-सागर बैंक्वेट हॉल पहुंची। छानबीन में पता चला कि शादी नहीं, इंस्पेक्टर की धेवती का जन्मदिन समारोह हो रहा है। लिहाजा पुलिस वापस लौट आई।
विज्ञापन


इलाहाबाद की रहने वाली महिला डेंटिस्ट का आरोप है कि वह हरियाणा मेें कार्यरत है। वर्ष 2003 में बीडीएस करने के दौरान इंस्पेक्टर के घर कविनगर रही थी।

इस दौरान विवेक ने उसकेसाथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसकेबाद विवेक ने उसके साथ सात फेरे लिए और उसकी मांग में सिंदूर भरा। फिर वे पति-पत्नी की तरह रहे। अब विवेक और उसके परिजन उसे अपनाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब विवेक दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। छह पेज की एफआईआर में महिला डॉक्टर ने विवेक केसाथ अपने संबंधों का विस्तृत ब्योरा लिखा है। महिला डेंटिस्ट इंस्पेक्टर की रिश्तेदार है।

इंस्पेक्टर का कहना है कि उनके बेटे ने एनीमेशन का कोर्स किया है। वह जॉब करता है। उसने महिला डेंटिस्ट से शादी नहीं की है। शादी का कोई सुबूत भी उसके पास नहीं है।


बैंक्वेट हॉल में उनकी धेवती का बर्थडे कार्यक्रम हो रहा है। महिला डेंटिस्ट झूठे आरोप लगा रही है। वह बेटे से उम्र में भी बड़ी है। रिश्ते से दोनों भाई-बहन भी लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed