{"_id":"576feb054f1c1b817a79a95a","slug":"inspector-s-life-saved-by-two-daughters-was-angry-and-went-gb-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" इंस्पेक्टर ने बचाई दो बेटियों की जिंदगी, गुस्सा होकर पहुंच गई थी जीबी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर ने बचाई दो बेटियों की जिंदगी, गुस्सा होकर पहुंच गई थी जीबी रोड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Jun 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बचाई लड़कियां
- फोटो : Demo Pic
दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की मुस्तैदी ने शनिवार देर रात दो बहनों की जिंदगी बचा ली। पिता की डांट फटकार से नाराज होकर छावला एरिया में रहने वाली दो छात्राएं घर छोड़कर निकल गईं और भटकती हुई जीबी रोड तक जा पहुंची।
विज्ञापन
दोनों बहनों पर गलत लोगों की नजर पड़ती, उससे पहले ही दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर ने उन्हें भटकते हुए देख लिया। इंस्पेक्टर ने रात को इस इलाके में घूमने का कारण पूछा और संदेह होने पर दोनों को सुरक्षा के लिए सीधे कमला मार्केट पुलिस स्टेशन ले आया।
विज्ञापन
साथ ही दिल्ली महिला आयोग की हेल्पलाइन पर सूचना देकर मदद मांगी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, इंस्पेक्टर ने महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना दी कि दो लड़कियां भटकती हुई मिली हैं।
विज्ञापन
इस सूचना पर आयोग की टीम कमला मार्केट पुलिस स्टेशन पहुंची। आयोग सदस्यों को कविता(18) व कृपा(19) (नाम परिवर्तित) ने बताया कि वे छावला एरिया में रहती हैं।
Trending Videos
महिला आयोग की मदद से सुरक्षित घर पहुंची लड़कियां
स्वाति मालीवाल
तीन दिन पहले पिता ने किसी बात पर बहन को डांट दिया। इससे नाराज होकर वे दोनों बिना किसी को बताए घर छोड़कर निकल गईं। पहले दो दिन तक बंगला साहिब गुरुद्वारा में रहीं।
उन्होंने बताया कि इसके बाद हम भटकते हुए रात को जीबी रोड पहुंच गए। इसी बीच उक्त इंस्पेक्टर ने हमें देख लिया और पूछताछ की।
पुलिस स्टेशन पहुंचकर महिला आयोग की काउंसलर ने दोनों बहनों की काउंसलिंग की। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।
इस तरह पुलिस ने दिल्ली महिला आयोग की मदद से लड़कियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया। उधर परिवार ने भी छावला थाने में बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।