फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Innocent misbehaved to seek revenge from father, attempted murder

पिता से बदला लेने के लिए मासूम से दुष्कर्म, हत्या की कोशिश

Mon, 30 Sep 2019 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Innocent misbehaved to seek revenge from father, attempted murder
child rape

पिता से हुई कहासुनी के बाद एक शख्स ने परिवार को सबक सिखाने के लिए घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने 4 साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म किया और हत्या की कोशिश की। घटना के बाद आरोपी नेपाल भाग गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किसी तरह दिल्ली बुलाकर गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान नेपाल निवासी विजय कुमार दमई (49) के रूप में हुई है। 10 अगस्त 2015 को ओखला इलाके में हुई वारदात के बाद से आरोपी फरार था।
विज्ञापन



मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि अगस्त 2015 में हरकेश नगर निवासी नेपाल के दंपती ने अपनी चार साल की बेटी के निजी स्कूल से गायब होने की रिपोर्ट ओखला थाने में दर्ज कराई थी। स्कूल से पता चला कि उसके दादा बच्ची को अपने साथ ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने पुलिस बताया कि का दादा कोई और नहीं, नेपाल का रहने वाला उनका किराएदार विजय कुमार था। बच्ची उसे प्यार से दादा कहती थी। बच्ची की तलाश शुरू हुई तो वह खून से लथपथ जंगलों से मिली। 

दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। लोकल पुलिस आरोपी की तलाश करती रही। पुलिस ने 6 जून 2018 को चार्जशीट भी दाखिल कर दी। इसके बाद आरोपी के नेपाल में होने का पता चला। पुलिस की एक टीम ने मुखबिर को नेपाल भेजकर आरोपी का पता लगवाया।

मुखबिर ने आरोपी को भरोसा दिलाया कि पुलिस ने उसका केस बंद कर दिया है। चूंकि आरोपी टेलर था, इसलिए मुखबिर ने आरोपी से कहा कि दिल्ली में टेलर की काफी जरूरत है। काफी दिन बाद आरोपी दिल्ली आने के लिए तैयार हुआ। शुक्रवार को जैसे ही आरोपी दिल्ली गेट पहुंचा तो चांदनी महल थाना पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लड़की के परिवार की मदद करता रहता था, लेकिन उसके पिता ने कई बार उससे गाली-गलौच कर दी। इसका बदला लेने की नियत से उसने बच्ची को स्कूल से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में हत्या का प्रयास भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed