फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   innocent girl sexually assaulted in gurugram of haryana

डरी हुई है मासूम, पूरी रात नहीं सो पाई, पौने दो साल की बच्ची से हैवानियत

Wed, 17 Apr 2019 07:52 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Apr 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
innocent girl sexually assaulted in gurugram of haryana
सांकेतिक तस्वीर
यौन शोषण का शिकार हुई मासूम बच्ची 24 घंटे बाद भी डरी हुई है। बच्ची मंगलवार रात से सो नहीं पाई। वह बेचैन होकर बार-बार नींद में उठकर रोने लगती है। पुलिस लोगों से पूछताछ करके आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के बाद से वह डरी हुई है। वह अपनी बच्ची को अकेला नहीं छोड़ रही हैं। सोमवार पूरी रात वह उसके साथ अस्पताल में बैठी रही। 

मंगलवार दोपहर घर आने के बाद भी बच्ची गुमसुम है, जबकि पहले उनकी पौने दो वर्ष की बच्ची घर पर बहुत खेलती कूदती थी, लेकिन अब वह सो नहीं पा रही है। रात को वह अचानक उठकर रोने लगी, मानो ऐसा लगा कि वह काफी डरी हुई है। 
विज्ञापन


हालांकि अभी वह काफी छोटी है, बोल नहीं पा रही है, लेकिन उसके व्यवहार से लग रहा है कि वह काफी सहमी हुई है। घटना के बाद से पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मी लगातार लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें नहीं मालूम कि बच्ची को घर के आगे से उठाकर वहां तक लेकर कौन गया।  बच्ची के पिता ने बताया कि डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में दुष्कर्म नहीं होने की बात कही है, लेकिन चोट और मेडिकल परीक्षण के बाद उन्होंने इसकी संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया है। हम बस इतना चाहते हैं कि पुलिस उस दरिंदे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लें ताकि वह किसी के साथ छेड़छाड़ न कर पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed