फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   injured person lying on road for fourteen hours and looted by passer by in delhi

एक्सीडेंट के बाद 14 घंटे तक तड़पता रहा शख्स, मदद की बजाय लूट लिया सबकुछ

Sat, 19 Aug 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Aug 2017 09:27 AM IST
सार

फुटपाथ पर 14 घंटे तक तड़पता रहा घायल
कार की टक्कर लगने से हुआ था जख्मी
मदद करने की बजाय बैग लेकर भागा शख्स

विज्ञापन
injured person lying on road for fourteen hours and looted by passer by in delhi

विस्तार

राजधानी में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। सड़क हादसे में घायल एक युवक 14 घंटे तक फुटपाथ पर तड़पता रहा, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। 

विज्ञापन


हालांकि एक शख्स मदद के लिए उसके पास आया भी, लेकिन वह मदद करने की बजाय उसका बैग लेकर फरार हो गया। बैग में मोबाइल फोन व 15 हजार रुपये थे।

अगले दिन सुबह किसी राहगीर की नजर जब उस पर पड़ी, तो उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

पैदल ही कश्मीरी गेट बस अड्डा जा रहा था

injured person lying on road for fourteen hours and looted by passer by in delhi

पुलिस के अनुसार, घटना 15 अगस्त की शाम की है। घायल युवक की पहचान गांव भजवाड़ा बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी नरेंद्र (26) के रूप में हुई है। वह जयपुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर ड्राइवर काम करता है।

15 अगस्त को वह जयपुर से दिल्ली पहुंचा और यहां से बिजनौर जाने के लिए पैदल ही कश्मीरी गेट बस अड्डा जा रहा था। रिंग रोड पर मोनेस्ट्री मार्केट के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से उसके कूल्हे और कमर में गंभीर चोटें लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक फरार हो गया। वह फुटपाथ पर दर्द से कराह रहा था, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल और करीब 15 हजार रुपये चुराए

injured person lying on road for fourteen hours and looted by passer by in delhi

अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे किसी राहगीर ने उसे देखा। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है, जिसकी वजह से वह चल नहीं पा रहा था। पुलिस के अनुसार, नरेंद्र जिस जगह पर गिरा था, वहां अकसर नशेड़ी पड़े होते हैं।

पुलिस के मुताबिक, लोगों ने नशेड़ी समझकर उसकी मदद नहीं की होगी। वहीं नरेंद्र के भाई राजकुमार ने बताया कि नरेंद्र के बेटे का 16 अगस्त को जन्मदिन था, इसलिए वह जयपुर से अपने घर जा रहा था।

उसने बताया कि किसी ने उसके बैग को चुरा लिया, जिसमें मोबाइल और करीब 15 हजार रुपये थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हादसे की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed