फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Influenced by the gangster, the youth posted a photo on WhatsApp status, police arrested him

Delhi Crime: गैंगस्टर से प्रभावित होकर व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला फोटो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 01 Mar 2025 07:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 01 Mar 2025 07:50 AM IST
सार

गैंगस्टर काला जठेड़ी के लाइफ स्टाइल से प्रभावित होकर पिस्टल रखने वाले एक युवक को द्वारका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इलाके में दबदबा बनाने के लिए अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पिस्टल लहराते फोटो डाला।

विज्ञापन
Influenced by the gangster, the youth posted a photo on WhatsApp status, police arrested him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर काला जठेड़ी के लाइफ स्टाइल से प्रभावित होकर पिस्टल रखने वाले एक युवक को द्वारका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इलाके में दबदबा बनाने के लिए अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पिस्टल लहराते फोटो डाला। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया है। उसकी पहचान गोपालपुर नजफगढ़ निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। वह पेशे से हलवाई है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है और दोस्तों पर प्रभाव बनाने के लिए उन्हें भी हथियार दिखाता था। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि गैंगस्टरों से प्रभावित होकर कुछ युवा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार के साथ फोटो डाल रहे हैं। साथ ही वह आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल हो रहे हैं। ऐसे लोगों की धर पकड़ के लिए जिला के स्पेशल स्टाफ और अन्य यूनिटों को निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था। जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा सोशल मीडिया प्लेटफार्म और व्हाट्सएप प्रोफाइल पिक्चर पर नजर रख रही थी। जिस पर अपराधी हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं। 24 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर हथियार लहराते हुए फोटो डाला है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गोपाल नगर से विवेक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मैनपुरी का निवासी है आरोपी
आरोपी मूलत: गांव जीली, मैनपुरी यूपी का रहने वाला है। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह पैसा कमाने के लिए काम की तलाश में दिल्ली आया। नजफगढ़ इलाके में वह हलवाई का काम करने लगा। इस दौरान वह गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी के शूटर के संपर्क में आया। स्थानीय गैंगस्टरों से प्रभावित होकर विवेक ने उस शूटर से हथियार खरीदा। उसने अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों के बीच हथियार का प्रदर्शन किया तथा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पिस्टल लहराते हुए फोटो डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed