फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inflammation marker rises with the increasing severity of Alzheimer's.

Delhi NCR News: अल्जाइमर की गंभीरता बढ़ने के साथ बढ़ता है सूजन का संकेतक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
इहबास के अध्ययन में अल्जाइमर और वैस्कुलर डिमेंशिया मरीजों में बढ़ा मिला सूजन से जुड़ा आईएल-6 प्रोटीन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। अल्जाइमर को केवल भूलने की बीमारी समझना सही नहीं है। इस बीमारी में याददाश्त कमजोर होने के साथ मस्तिष्क में होने वाली सूजन भी अहम है। मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) के एक अध्ययन में अल्जाइमर और वैस्कुलर डिमेंशिया से पीड़ित मरीजों में सूजन से जुड़े एक खास प्रोटीन का स्तर स्वस्थ लोगों की तुलना में अधिक पाया गया है।
अध्ययन में कुल 110 लोगों को शामिल किया गया। इनमें अल्जाइमर और वैस्कुलर डिमेंशिया के मरीजों के साथ स्वस्थ लोग भी शामिल थे। शोधकर्ताओं ने सभी प्रतिभागियों के शरीर में इंटरल्यूकिन-6 (आईएल-6) नामक इन्फ्लेमेटरी मार्कर के स्तर की जांच की। आईएल-6 शरीर में सूजन और प्रतिरक्षा प्रणाली की गतिविधियों से जुड़ा होता है।
विज्ञापन

शोध में पाया गया कि अल्जाइमर के मरीजों में बीमारी की गंभीरता बढ़ने के साथ आईएल-6 का स्तर भी अधिक था। इससे संकेत मिलता है कि बीमारी बढ़ने के दौरान शरीर में सूजन से जुड़ी प्रक्रिया अधिक सक्रिय हो सकती है। हालांकि, केवल आईएल-6 का स्तर बढ़ना अल्जाइमर होने का प्रमाण नहीं है और इसे बीमारी की पहचान का अकेला आधार नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोचिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश के मुताबिक, अल्जाइमर में मस्तिष्क की कोशिकाओं के बीच कुछ खास प्रोटीन जमा होने के अलावा इन्फ्लेमेशन यानी सूजन भी बीमारी को बढ़ाने में भूमिका निभा सकता है। यह सूजन शरीर के बाहर दिखाई देने वाली सूजन जैसी नहीं होती, बल्कि मस्तिष्क की कोशिकाओं के स्तर पर होने वाली रासायनिक और प्रतिरक्षा संबंधी प्रक्रिया है। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया को समझना भविष्य में अल्जाइमर के बेहतर इलाज और रोकथाम में मददगार हो सकता है। सूजन से जुड़ी प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने वाली उपचार पद्धतियों पर आगे शोध की संभावना है, हालांकि इसके लिए अभी और अध्ययन जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed