{"_id":"586e81844f1c1bb61e158e82","slug":"indira-gandhi-international-airport-seized-a-million-foreign-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Jan 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
foreign currency
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से एक करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी जब्त की। डीआरआई की दिल्ली जोनल इकाई के अधिकरियों ने हवाईअड्डे पर एक शौचालय में एक घरेलू यात्री और दुबई जाने वाले एक यात्री को आपस में बैग बदलते देखा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने तत्काल दोनों को धर दबोचा और इनके बैग की तलाशी ली। दोनों यात्रियों के पास से सऊदी रियाल, दिरहम और अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए, जिसका मूल्य 1,00,88,237 रुपये है। घरेलू यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट 075 से भुवनेश्वर जाने वाला था, जबकि दुबई जाने वाला यात्री जेट एयरवेज की फ्लाइट से यात्रा करने वाला था।
विज्ञापन