फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian women's relay team wins gold, equals record

Delhi NCR News: भारतीय महिला रिले टीम ने जीता स्वर्ण, रिकॉर्ड की बराबरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन में भारत की महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। श्राबणी नंदा, एस. एस. स्नेहा, तमन्ना और सुदेक्षिणा की टीम ने 44.07 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया और चैम्पियनशिप रिकॉर्ड की बराबरी की। विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर मीट में भारतीय चौकड़ी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। श्राबणी नंदा और एस. एस. स्नेहा ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, जबकि तमन्ना और सुदेक्षिणा ने बढ़त कायम रखते हुए स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया। इस जीत में एचआरडीएस इंडिया स्पोर्ट्स अकादमी की एथलीट एस. एस. स्नेहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गोवा राष्ट्रीय खेलों की चैंपियन स्नेहा भारतीय रिले टीम की नियमित सदस्य हैं और हाल ही में बोत्सवाना में आयोजित विश्व एथलेटिक्स रिले में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। भारतीय टीम की इस सफलता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की रिले क्षमता को एक बार फिर साबित किया है और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed