{"_id":"66189d2dbdacf0c23d0d9978","slug":"indian-railways-passengers-traveling-without-tickets-are-continuously-increasing-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: बिना टिकट यात्रियों की बढ़ रही संख्या, दिल्ली मंडल में रोज पकड़े जाते हैं 2600 बेटिकट यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: बिना टिकट यात्रियों की बढ़ रही संख्या, दिल्ली मंडल में रोज पकड़े जाते हैं 2600 बेटिकट यात्री
Fri, 12 Apr 2024 08:02 AM IST
विजय पुंडीर
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 12 Apr 2024 08:02 AM IST
सार
साल दर साल बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2021 में 4,28,067 यात्री बिना टिकट पकड़े गए. उनसे 21.66 करोड़ का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
Train demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में रोजाना करीब 20 लाख से अधिक यात्री ट्रेनों से आवाजाही करते हैं। इनमें कई बगैर टिकट के सफर करते हैं। वर्ष 2023-24 में रेलवे ने दिल्ली मंडल में बिना टिकट यात्रा करते 9,54,359 यात्रियों को पकड़ा है। इनसे 25.55 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। औसतन देखा जाए दिल्ली मंडल में रोजाना 2615 यात्री बिना टिकट के पकड़े गए हैं।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक,दिल्ली से रोहतक-बठिंडा, रेवाड़ी, गाजियाबाद, पानीपत, सहारनपुर, दिल्ली शाहदरा टपरी, दिल्ली से शामली रूट पर पर रोजाना हजार से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें दिल्ली से पानीपत और दिल्ली से गाजियाबाद रूट पर सबसे अधिक यात्री बिना टिकट के सफर करते हैं।
अधिकारियों के मुताबिक रेलवे में बड़ी संख्या में यात्री औसत से अधिक सामान लेकर चलते हैं। वर्ष 2023-24 में 714 यात्री औसत से अधिक बिना बुकिंग किए ट्रेन में सामान ले जाते पकड़े गए। इनसे नौ लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। अहम है कि एक यात्री जनरल कोच में 35 किलो, स्लीपर और थर्ड एसी कोच में 40 किलो, एसी-2 और एसी-1 में 70 किलो तक सामान ले जा सकता है।
विज्ञापन
लोकल ट्रेनों में अधिक होती है बिना टिकट की यात्रा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लोकल ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वालों की संख्या ज्यादा होती है। लंबी दूरी की ट्रेनों में बार बार चेकिंग के कारण बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या कम होती है। वाणिज्य विभाग और आरपीएफ मिलकर अभियान चलाते और बिना टिकट ट्रेन में सफर करने वालों को गिरफ्तार करते हैं।
बिना टिकट यात्रियों की बढ़ रही संख्या
साल दर साल बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2021 में 4,28,067 यात्री बिना टिकट पकड़े गए. उनसे 21.66 करोड़ का जुर्माना वसूला गया। वर्ष 2022 में 4,98,278 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। इन यात्रियों से 30.29 करोड़ जुर्माना वसूला गया। गौर करने की बात यह भी है कि बिना टिकट पकड़े गए एक भी यात्री को जेल नहीं हुई। सभी ने जुर्माना भरा है।
किस वर्ष कितने बिना टिकट यात्री पकड़े गए
वर्ष बिना टिकट यात्री जुर्माना (करोड़ रुपये में)
2020 2,47,416 10.5
2021 4,28,067 21.6
2022 4,98,278 30.2
2023 9,54,359 25.5