दिल्ली चुनाव: 11 जनवरी को होगी कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस की ओर से अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास में 11 जनवरी को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की घोषणा की गई। वहीं टिकट के दावेदारों के लिए कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात करने का सिलसिला तेज हो गया है। अगले सप्ताह पहले चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। इस बार के चुनाव में पार्टी अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी खास तरजीह देगी।
Congress Central Election Committee meeting for Delhi assembly elections to be held on January 11 at party interim president Sonia Gandhi's residence pic.twitter.com/xfv1b745MX
— ANI (@ANI) January 8, 2020विज्ञापन
पार्टी नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से दावेदारी जताने के लिए आलानेताओं से मुलाकात के लिए पहुंच रहे हैं। इस संबंध में स्क्रीनिंग कमेटी ने कई संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा के बाद अनौपचारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। अगले सप्ताह केंद्रीय चुनाव समिति की होने वाली बैठक के बाद पार्टी इस पर अंतिम निर्णय लेगी। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए भी काफी कम वक्त होगा। ऐसे में कांग्रेस की कोशिश है कि जल्द से जल्द पहली सूची जारी कर दी जाए।