फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   indian idol top 6 contestant vibhor parashar comes delhi says he learn from mother grandma is dear

इंडियन आइडल 10 के टॉप 6 में पहुंचे विभोर पराशर, मां को देख-देखकर सीखा गाना

Sat, 08 Dec 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Dec 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
indian idol top 6 contestant vibhor parashar comes delhi says he learn from mother grandma is dear
विभोर पराशर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के युवा गायक विभोर पाराशर ने दर्शकों को हफ्ते दर हफ्ते अपने गायन से रोमांचित किया है और इंडियन आइडल 10 के शीर्ष 6 प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बना ली है।

विज्ञापन


बीते दिनों विभोर दिल्ली में अपने घर आए। परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। दिल्ली पहुंचते ही विभोर सरप्राइज देने अपने पीतमपुरा स्थित डीएवी मॉडल स्कूल गए।
विज्ञापन


वहां उन्होंने छात्रों, शिक्षकों समेत प्रिंसिपल को भी सरप्राइज कर दिया। वे सभी विभोर के आने से अभिभूत थे क्योंकि महीनों से वे उनके लिए समर्थन और प्रार्थना कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभोर ने बताया कि गाने का शौक उन्हें बचपन से था। उनकी मां प्रोफेशनल शोज करती थीं। शादी के बाद भी कभी-कभी वह शो करती रहीं तो विभोर उन्हें देखकर गुनगुनाते थे। एक बार उन्होंने अपने शो के दौरान विभोर को स्टेज पर बुला लिया। विभोर के अंदर आत्मविश्वास तो था ही तो उन्होंने बहुत अच्छा गाया और लोगों का दिल जीत लिया। तभी से वह स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे हैं। उन्होंने बाकायदा गाना सीखा नहीं है।

विभोर को भी अपने मामा से एक भव्य उपहार मिला, जो उनके लिए भी सरप्राइज था। विभोर ने 3-4 महीने के बाद दिल्ली का रुख किया था। वे छोले भटूरे खाने से नहीं चूकते। अपनी दादी को वह अपनी गर्लफ्रेंड कहते हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं। 


उत्साहित विभोर ने कहा, 'आज मुझे एक भव्य स्वागत मिला, मैं बहुत खुश हूं और उत्साहित हूं। इतना कि मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता। यह मेरे साथ पहले कभी नहीं हुआ है, मुझे जो प्यार मिल रहा है वह केवल इंडियन आइडल 10 के मंच के कारण है जिसने मुझे इतना सम्मान दिया। इतने लंबे समय के बाद मेरे घर और स्कूल जाने से वास्तव में बहुत अच्छा लगा है और हर कोई मेरा स्वागत करता है जो दुनिया से बाहर कुछ अद्भुत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed