{"_id":"6ac1581a3878aebc250aeeaa","slug":"indian-air-force-marathon-2026-traffic-diversions-will-be-in-place-on-these-routes-today-from-5-am-to-11-am-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: इंडियन एयरफोर्स मैराथन-2026 शुरू, एयर चीफ मार्शल ने दिखाई हरी झंडी; 11 बजे तक यातायात परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: इंडियन एयरफोर्स मैराथन-2026 शुरू, एयर चीफ मार्शल ने दिखाई हरी झंडी; 11 बजे तक यातायात परिवर्तन
Sun, 04 Oct 2026 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:27 AM IST
सार
इस दौरान भीष्म पितामह मार्ग स्थित जेएलएन स्टेडियम गेट नंबर-1 और लोधी रोड पर बीपी मार्ग से मदरसा टी-प्वाॅइंट व अरबिंदो मार्ग तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।
विज्ञापन
मैराथन-2026 शुरू
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से इंडियन एयरफोर्स मैराथन-2026 शुरू हो चुकी है। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर शुरू कराया। मैराथन के चलते जेएलएन स्टेडियम और लोधी रोड के आसपास यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। मैराथन सुबह पांच बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान भीष्म पितामह मार्ग स्थित जेएलएन स्टेडियम गेट नंबर-1 और लोधी रोड पर बीपी मार्ग से मदरसा टी-प्वाॅइंट व अरबिंदो मार्ग तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: IAF chief Air Chief Marshal AP Singh flags off the second edition of the Sekhon Indian Air Force Marathon at the Jawaharlal Nehru Stadium. pic.twitter.com/ibnUFxZPX6
— ANI (@ANI) October 4, 2026विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, डिफेंस कॉलोनी सर्किल के आसपास वाहनों को अलग-अलग मार्गों से निकाला जाएगा। सेवा नगर फ्लाईओवर के नीचे, कोटला रेड लाइट, सेवा नगर रेड लाइट, मेहरचंद मार्केट और एंड्रयूज गंज चौक से यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
मैराथन में शामिल होने वाले लोगों के लिए स्कोप कॉम्प्लेक्स, दयाल सिंह कॉलेज, सुनहरी पुला और सेवा नगर बस डिपो में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी वाहनों की पार्किंग जेएलएन स्टेडियम के गेट नंबर सात से नौ के अंदर होगी। मैराथन मार्ग पर सड़क किनारे वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी