फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   indian air force jet plane saved two lives carrying human organs

किडनी और लीवर लेकर उड़ा सेना का विमान, बचाई दो जिंदगियां

Fri, 31 Jul 2015 05:15 PM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
indian air force jet plane saved two lives carrying human organs

भारतीय सेनाओं को अब तक आपने आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की मदद करते या युद्घ के दौरान देश के लिए लड़ते देखा होगा, इसी 26 जुलाई को भारतीय वायु सेना ने देश सेवा की एक नई मिसाल पेश की।

विज्ञापन


असल में इंडियन एयरफोर्स के इस विमान ने पुणे से दिल्ली के अपने एक घंटे बीस मिनट की उड़ान से दो जिंदगियों को समय से पहले खत्म होने से बचा लिया।

एयर इंडिया के इस विमान ने मात्र डेढ़ घंटे में दो मानव अंगों को पुणे से दिल्ली पहुंचा कर दो लोगों की जान बचा ली। असल में 26 जुलाई को 45 वर्षीय एक महिला के बेटे सर्वदे को अस्पताल ने मानसिक तौर पर मृत घोषित कर दिया। सर्वदा की मां ने तय किया कि वह अपने बेटे के शरीर को यूं ही जाया नहीं होने देंगी।
विज्ञापन


उन्होंने अपने बेटे के अंगों को दान करने का निर्णय लिया। अंग दान किए जाने की स्थिती में यह जरूरी है कि उसे पाने वाले तक सही समय में पहुंचाया जा सके।

मात्र आठ मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा अंग

indian air force jet plane saved two lives carrying human organs

सर्वदे की एक किडनी को पुणे के आर्मी अस्पताल में भर्ती मरीज के शरीर में प्रत्यारोपित कर दिया गया, जबकि उनकी दूसरी किडनी और लीवर को दिल्ली लाकर ट्रांसप्लांट किया गया।

दान किए गए अंगों को दिल्ली लाने के लिए कागजी कार्रवाई को तेजी से निबटाने के बाद अस्पताल और हवाई ‌अड्डे के बीच ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया। मात्र आठ मिनट में किडनी और लीवर को अस्पताल से एयरपोर्ट पहुंचा दिया गया।

भारतीय वायु सेना के जेट विमान ने डेढ़ घंटे से भी कम समय में किडनी और लीवर को पुणे से दिल्ली पहुंचा दिया। विमान पुणे से रात 11:20 पर चला और रात 12:40 पर दिल्ली पहुंच गया।

मात्र डेढ़ घंटे में पुणे से दिल्ली पहुंचा विमान

indian air force jet plane saved two lives carrying human organs

अंगों के अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने तुरंत मरीजों की सर्जरी शुरु कर दी। सामान्य स्थिती में किसी विमान को पुणे से दिल्ली आने में दो घंटे से ज्यादा समय लगता है, लेकिन वायु सेना की तत्परता के कारण डेढ़ घंटे से भी कम समय में इसे दिल्ली पहुंचाया जा सका।

सही समय पर अंगों के दिल्ली पहुंचने की वजह से लीवर कैंसर से पीड़ित 56 वर्षीय पूर्व सैन्यकर्मी और किडनी खराब होने की समस्या से जूझ रहे एक जवान की जान बचाई जा सकी।

इतना ही नहीं सर्वदे के अन्य अंगों को भी उनकी मां ने दान कर दिया। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में भारतीय वायु सेना की तेजी ने देश की सेवा के एक नए आयाम को खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed