फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India Trade Fare: Uttar Pradesh CM Yogi visits stalls of all districts in UP Pavilion

India Trade Fare: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने यूपी पवेलियन का दौरा किया, सभी जिलों के स्टालों पर पहुंचे

Wed, 16 Nov 2022 06:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला न्यूज डेस्क, दिल्ली
अमर उजाला न्यूज डेस्क, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 16 Nov 2022 06:14 PM IST
सार

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया ट्रेड फेयर में बुधवार को यूपी डे पर यूपी पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यूपी के सभी जिलों के स्टालों पर जाकर कारीगरों और कलाकारों से बात की।

विज्ञापन
India Trade Fare: Uttar Pradesh CM Yogi visits stalls of all districts in UP Pavilion
आगरा के कारीगर से उत्पाद की जानकारी लेते सीएम योगी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया ट्रेड फेयर में बुधवार को यूपी डे पर यूपी पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां लगाए गए यूपी के सभी जिलों के स्टालों पर जाकर कारीगरों और दुकानदारों से मुलाकात की।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में देशवासियों के सामने आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य दिया था। इसके तहत उन्होंने वोकल फॉर लोकल नाम का स्लोगन दिया था। ''
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''यूपी की आबादी लगभग 25 करोड़ है और 75 जिले हैं। सभी जिलों का अपना-अपना यूनिक उत्पाद है। इसे बढ़ावा देने के लिए, इसे लोकल से ग्लोबल बनाने के लिए हमने 2018 में यूपी के परंपरागत उत्पाद की वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के रूप में ब्रांडिंग की थी।''
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के बाली में आयोजित G-20 बैठक में दुनिया के शीर्ष 20 विकसित देशों को राष्ट्राध्यक्षों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत बनाए गए उत्पादों को उपहार स्वरूप प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed