Israel-Hamas War: युद्द से कराह रहे फलस्तीन की भारत ने की मदद, भेजी चिकित्सा और राहत सामग्री
भारत ने फलस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री भेजी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच लगातार युद्द जारी है। युद्ध के बीच दुनिया के कई देशों ने गाजा के लोगों के लिए मदद सामग्री भेजने की अपील की थी। इसके बाद अब भारत ने फलस्तीन के लोगों के लिए मदद भेजी है।
#WATCH | Hindon Air Base, Ghaziabad (Uttar Pradesh) | An IAF C-17 flight carrying nearly 6.5 tonnes of medical aid and 32 tonnes of disaster relief material for the people of Palestine departs for El-Arish airport in Egypt.
विज्ञापन
The material includes essential life-saving… pic.twitter.com/HF5WJNAB58— ANI (@ANI) October 22, 2023
फलस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर IAF C-17 की उड़ान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से मिस्र में एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई है। सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।