{"_id":"5cbdf274bdec2213ec6240b7","slug":"india-largest-education-festival-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हुआ भारत का सबसे बड़ा शिक्षा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हुआ भारत का सबसे बड़ा शिक्षा महोत्सव
Mon, 22 Apr 2019 10:30 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में दो दिन से जारी भारत का सबसे बड़ा शिक्षा महोत्सव एचपी प्रजेन्ट्स जी एजुकेयर आज सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय इस शैक्षणिक महोत्सव में दोनों ही दिन प्रतिभा प्रदर्शन, पैनल चर्चा, प्रदर्शनी, भारत के संगीतकारों, कलाकारों और थियेटर कलाकारों की प्रस्तुतियां जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
जिसने मौजूदा पेशेवरों को कैरियर में आगे बढ़ने और अभिभावकों/विद्यार्थियों को अलग विकल्प तलाशने में सहयोग दिया, साथ ही इसने पारंपरिक और गैर-परंपरागत शैक्षणिक प्रारूपों को सम्बोधित करते हुए नए युग के टूल्स तथा कार्यप्रणाली पर जोर दिया।
विज्ञापन
आज के जाने-माने युवाओं और अपने क्षेत्रों में धूम मचा रही प्रतिभाओं के साथ आयोजित विभिन्न सत्र महोत्सव के मुख्य आकर्षण रहे। अशोक फेलोशिप सत्र द्वारा बसित जमाल, समिना बानो व सारांश वासवानी को ‘इनोवेशन इन एजुकेशन’, अयाज बसरई, नेहा डूडल्स व श्रृष्टि बजाज का ‘मेथड टू मेडनेसः कनवरसेशन अबाउट डिजाइन एंड आर्कटेक्चर, सुप्रिया पॉल, रितेश मल्होत्रा, प्रनब पुंज व गुरमीत सिंह के साथ पावर ऑफ मीडिया इन एजुकेशनः वाट यू सी इज़ वाट यू बीलीव। जाने माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ ‘द क्राफ्ट ऑफ कास्टिंग फॉर मूवीज़’, कैरी मीनाती, गौरव तनेजा व रिशसोम के साथ ‘यूट्यूब एज़ ए कैरियर’ और म्यूज़िक कम्पोज़र, सिंगर जसलीन रॉयल की एनर्जेटिक प्रस्तुति पहले दिन का प्रमुख आकर्षण रहीं।
विज्ञापन
दिनभर के उत्साहवर्द्धक टॉक सेशन के बाद जसलीन का एनर्जेटिक परफॉर्मेंस लाइव वायर जैसा रहा जिसने युवाओं की शनिवार की शाम को मस्तीभरा बनाया। अपनी प्रस्तुति में जसलीन ने ‘लव यू ज़िंदगी, जहां तू चला, पानी द रंग देखके, साडी गली आजा, दिन सग्ना दा, इलाही, गुलाबी आंखे, नचदे ने सारे, लिम्बरगिनी चलायी जांदे ओ..’ आदि प्रस्तुत किये और सभी को मस्ती में झूमने नाचने गाने पर मजबूर किया।
वहीं दूसरे दिन के विभिन्न सेशन्स में रविवार को युवाओं का भूरपूर जोश देखने को मिला। लगभग सभी सेशन में उनका उत्साह और जानने की लालसा जबरदस्त थी। दूसरे दिन के सत्रों में रॉब के साथ ‘द आर्ट ऑफ फेलयरः इग्ज़ाम आर नॉट द एंड ऑफ द वर्ल्ड’, यूथ की आवाज़ के प्रशांत झा के साथ ‘बिल्डिंग प्लेटफॉर्मस दैट अलाउ यूथ टू वायस देयर आपीनियन्स’, सारांश गोइला व अनाहिता ढोंढी के साथ ‘एजुकेशन वर्सेस स्किलः स्ट्राइकिंग द राइट बैंलेंस फॉर द एफ एंड बी इंडस्ट्री’ आदि प्रमुख रहे। इन सभी के बीच प्रतिभाशाली गायक परमीश वर्मा के हाइलाइट एक्ट ने उपस्थित युवाओं व अन्य को झूमने नाचने गाने पर मजबूर किया।