फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India hosting G20 summit this year suresh prabhu says disagreements on paris agreement should be resolved

जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा भारत, कहा- पेरिस समझौते पर असहमति दूर की जाए

Fri, 09 Oct 2020 12:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
India hosting G20 summit this year suresh prabhu says disagreements on paris agreement should be resolved
फाइल फोटो - फोटो : pexels.com

पूर्व केंद्रीय मंत्री व जी-20 शिखर सम्मेलन के शेरपा सुरेश प्रभु का कहना है कि जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पेरिस समझौते की असहमतियों को दूर किया जाना चाहिए। उनका संकेत अमेरिका के इस समझौते से अलग होने की तरफ था।

विज्ञापन


नई दिल्ली में वर्चुअल कांफ्रेंस ‘बी-20 ग्लोबल डायलॉग इन इंडिया’ को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। इसका आयोजन आरआईएस, सीआईआई एवं इंडियन साइंस अकादमी द्वारा संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत अपनी प्राथमिकताएं तय करेगा लेकिन जो कार्य अब तक अध्यक्ष रहते हुए अन्य देशों ने किया है, उसे भी आगे बढ़ाएगा। दरअसल भारत 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश प्रभु ने कहा कि भारत हमेशा वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से कार्य करता हैं। इस मौके पर विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) राहुल छाबड़ा ने कहा कि उन्होंने बी-20 रिपोर्ट को जी-20 को सौंपते हुए कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनजीर्वित करते हुए आपूर्ति श्रृंखला को लचीला बनाए जाने की जरूरत है। साथ ही उत्पादक क्षेत्रों को भी नए सिरे से खड़ा करना होगा।

विकासशील देशों की अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) के महानिदेशक प्रो.सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि आरआईएस विभिन्न पक्षकारों जैसे व्यवसाय, वैज्ञानिक, अर्थशास्त्री तथा सिविल सोसायटी के बीच विचारों के आदान-प्रदान में संलग्न है। ताकि नीति निर्मातओं के लिए जी-20 स्तर पर इन्हें अमल में लाने में आसानी हो। इसी सिलसिले में जी-20 डायजेस्ट का प्रकाशन भी शामिल है जिसका मकसद 2022 के भारत की अध्यक्षता के लिए उपयोगी जानकारी जुटाना है। आरआईएस के चैयरमैन मोहन कुमार ने भी इसमें शिरकत की।

बता दें कि बी-20  जी-20 देशों का बिजनेस समुदाय है जो जी-20 देशों को नीति निर्माण के लिए आवश्यक इनपुट देता है। कुछ अन्य समूह भी इसमें बने हैं जैसे टी-20 जो थिंक टैंक है। डब्ल्यू-20 जो महिलाओं का समूह है।


इसी प्रकार नागरिक संगठनों का समूह सी-20, युवाओं का वाई-20, साइंस का एस-20, श्रम का एल-20, शहरों का यू-20 समह शामिल है। हर साल जी-20 की अध्यक्षता किसी एक देश को सौंपी जाती है। अभी यह सऊदी अरब के पास है तथा अगले साल इटली पास होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed