फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India Gate will be completely closed on September 8 in view of the security of Prime Minister Modi

पहली बार होगा ऐसा: आठ सितंबर को बंद रहेंगे इंडिया गेट के सभी 10 मार्ग, लग सकता है भारी ट्रैफिक जाम

Mon, 05 Sep 2022 11:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Sep 2022 11:01 PM IST
सार

इंडिया गेट के सभी दस मार्ग व राजपथ के आसपास सभी मार्गों को आम वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। इसके अलावा बसों को भी नई दिल्ली में नहीं आने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
India Gate will be completely closed on September 8 in view of the security of Prime Minister Modi
इंडिया गेट - फोटो : PTI

विस्तार

आतंकी हमलों के इनपुट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए आठ सितंबर को इंडिया गेट सर्किल (सी- हैक्सागॉन) पूरी तरह बंद रहेगा। इंडिया गेट के सभी दस मार्ग व राजपथ के पासपास के मागों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। आठ सितंबर को बसों को नई दिल्ली इलाके में आने नहीं दिया जाएगा। ऐसे में दिल्लीवासियों को आठ अगस्त को बड़े पैमाने पर जाम को सामना करना पड़ सकता है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि राष्ट्रीय पर्व के अलावा इंडिया गेट पूरी तरह आम लोगों के बंद रहेगा। राजपथ के आसपास भी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके चलते दिल्लीवासियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना को आठ सितंबर को उद्घाटन करेंगे। इस समय आतंकी हमले के इनपुट भी हैं। ऐेसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुरक्षा एजेंसियों के बड़ी चुन्नौती है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए इंडिया गेट को आठ अगस्त को शाम छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक बंद रहेगा। इंडिया गेट के सभी दस मार्ग व राजपथ के आसपास सभी मार्गों को आम वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। इसके अलावा बसों को भी नई दिल्ली में नहीं आने दिया जाएगा। आठ अगस्त को बसों को नई दिल्ली से बाहर ही रखा जाएगा। लोगों की परेशानियों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस जल्द ही इस बाबत एडवाइजरी जारी करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नई दिल्ली के ट्रैफिक को संभालना एक बड़ी चुन्नौती रहेगी। ऐसे में कनॉट प्लेस समेत अन्य मार्गों पर बड़े पैमाने पर जाम लगने की संभावना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए राजपथ के आसपास स्थित सभी कार्यालय आठ अगस्त को दोपहर 2 बजे बंद हो जाएंगे। इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली के ट्रैफिक को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने केन्द्र सरकार से सरकारी कार्यालय को दोपहर 2 बजे के बाद बंद कने का निवेदन किया था। ट्रैफिक पुलिस को आग्रह को केन्द्र सरकार ने मान लिया है। 

विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आठ सितंबर को नई दिल्ली छावनी में तब्दील रहेगी। नई दिल्ली के बॉर्डरों को दोपहर बाद सील कर दिया जाएगा। सुरक्षा इस तरह की होगी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। कई घंटे के लिए नई दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया जाएगा। सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति भवन में एंट्री ड्रोन मिसाइल तैनात की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed