फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India Gate Demonstration: Bail granted to 9 protesters arrested for scuffle with police

India Gate Demonstration: पुलिस से हाथापाई में गिरफ्तार 9 प्रदर्शनकारियों को जमानत, कुछ आरोपी अभी जेल में

Sat, 29 Nov 2025 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 02:19 AM IST
सार

न्यायिक मजिस्ट्रेट इस मामले में गिरफ्तार किए गए कुल 17 प्रदर्शनकारियों में से नौ की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। मजिस्ट्रेट ने 20,000 रुपये के मुचलके पर नौ प्रदर्शनकारियों को जमानत दी।

विज्ञापन
India Gate Demonstration: Bail granted to 9 protesters arrested for scuffle with police
पटियाला हाउस कोर्ट - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर पुलिसकर्मियों से हाथापाई के मामले में गिरफ्तार किए गए नौ प्रदर्शनकारियों को जमानत दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट इस मामले में गिरफ्तार किए गए कुल 17 प्रदर्शनकारियों में से नौ की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। मजिस्ट्रेट ने 20,000 रुपये के मुचलके पर नौ प्रदर्शनकारियों को जमानत दी।

विज्ञापन


हालांकि, उनमें से कुछ अभी जेल में ही रहेंगे क्योंकि उन्हें पुलिसकर्मियों पर मिर्च स्प्रे इस्तेमाल करने से जुड़े एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था। बृहस्पतिवार को अदालत ने चार प्रदर्शनकारियों को दो दिन की पुलिस हिरासत में और शेष 13 को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 
विज्ञापन


26 नवंबर को हुई पिछली सुनवाई में, दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया था कि प्रदूषण को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कुछ प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित रेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन के समर्थक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) देवेश कुमार महला ने अदालत को बताया कि इनमें से कुछ छात्र सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित संगठन के गाने गाते और उसका समर्थन करते पाए गए।

आज सभी मामलों में जमानत पर बहस
इंडिया गेट विरोध प्रदर्शन मामले पर वकील जितेंद्र सिंह भसीन ने कहा कि मैंने अर्थ चौधरी का प्रतिनिधित्व किया था। संसद मार्ग मामले में, उन्हें जमानत मिल गई। कुल नौ लोगों को वहां जमानत मिली। 17 में से 4 लोगों को कल सुरक्षात्मक हिरासत में भेज दिया गया था। उनकी जमानत पर आज सुनवाई नहीं हुई। दूसरी एफआईआर जो कर्तव्य पथ पर थी, उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया है... क्योंकि वे उस मामले में उससे आगे की पूछताछ चाहते हैं। वहां भी उन्होंने लगभग 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पहले से ही इस पहली एफआईआर में आरोपी हैं। कल सभी मामलों में ज़मानत पर बहस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed