{"_id":"6ab3eee4b461f6d04d048a38","slug":"india-brazil-institutional-ties-to-strengthen-further-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156270-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भारत-ब्राजील के संस्थागत संबंध होंगे और मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भारत-ब्राजील के संस्थागत संबंध होंगे और मजबूत
विज्ञापन
नई दिल्ली।
भारत और ब्राजील के लोकतांत्रिक संस्थानों के बीच संवाद और सहयोग और मजबूत होगा। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ब्राजील के अध्ययन दौरे के दौरान रियो डी जेनेरियो राज्य के कार्यवाहक गवर्नर एवं अपीलीय न्यायाधीश रिकार्डो कौटो डी कास्त्रो से मुलाकात की। रियो डी जेनेरियो न्यायालय के अध्यक्ष कार्यालय में हुई बैठक में दोनों देशों के संस्थागत संबंधों को गहरा करने पर चर्चा हुई।
बैठक में लोकतांत्रिक शासन, सार्वजनिक संस्थानों और आपसी हित से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। गुप्ता ने लोकतांत्रिक संस्थाओं के बीच लगातार संवाद को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील प्रमुख लोकतांत्रिक देश हैं। दोनों देशों के संस्थानों के बीच अनुभव और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान की व्यापक संभावनाएं हैं। ब्यूरो