{"_id":"5d9bbb038ebc3e93d62b1014","slug":"independents-can-give-competition-to-party-candidates-in-haryana-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का रण : पार्टी के प्रत्याशियों को टक्कर दे सकते हैं निर्दलीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का रण : पार्टी के प्रत्याशियों को टक्कर दे सकते हैं निर्दलीय
Tue, 08 Oct 2019 03:54 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 08 Oct 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
EVM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिसीमन के बाद वर्ष 2008 में गठित फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा सीट पर पहली बार निर्दलीय शिवचरण लाल शर्मा और दूसरी बार इनेलो की टिकट पर लड़े नगेंद्र भड़ाना विधायक बने थे। भाजपा और कांग्रेस को दोनों बार ही मुंह की खानी पड़ी। इस बार फिर से इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं।
इस सीट पर गुर्जर और पंजाबी मतदाताओं के अलावा पूर्वांचली मतदाताओं की संख्या भी काफी अधिक है। फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में कॉलोनियों की संख्या काफी है। ऐसे में यहां पर समस्याएं भी वैसी ही हैं। सीवर जाम, पीने का पानी, गंदगी के ढेर, टूटी सड़कें आदि बुनियादी सुविधाओं के लिए ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एनआईटी सीट पर इस बार भी चुनाव रोचक होने की संभावना है। कांग्रेस ने जहां पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा के पुत्र नीरज शर्मा को मैदान में उतारा है तो इनेलो को अलविदा बोल हाल ही में भाजपा में शामिल हुए विधायक नगेंद्र भड़ाना को टिकट देकर उन पर विश्वास जताया है। वहीं, भाजपा के पूर्व विधायक चंदर भाटिया भी इस बार इस सीट पर निर्दलीय अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्वांचलियों को रिझाने के लिए आम आदमी पार्टी से संतोष कुमार यादव भी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं, मगर ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो 24 अक्तूबर को ही पता चलेगा। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से इस बार 21 लोगों ने नामांकन भरा था, इनमें से तीन का नामांकन रद्द हो गया। ऐसे में अब इस सीट पर 18 उम्मीदवार मैदान में हैं।
त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
फरीदाबाद एनआईटी सीट से कांग्रेस ने हुडा सरकार में मंत्री रहे स्व. शिवचरण लाल शर्मा के बेटे नीरज को टिकट दिया है, जबकि भाजपा से नगेंद्र भड़ाना मैदान में हैं। वहीं, पूर्व विधायक चंदर भाटिया की भी इस सीट पर काफी अच्छी पकड़ है। नीरज शर्मा अपने पिता पूर्व मंत्री द्वारा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच जा हैं, वहीं नगेंद्र भड़ाना यहां से मौजूदा विधायक हैं और अपने द्वारा करवाए गए कार्यों को जनता के समक्ष रख रहे हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक चंदर भाटिया का भी इस सीट पर काफी दबदबा है और वे अपने पुराने कार्यों का हवाला देते हुए जनता से वोट मांग रहे हैं।

फरीदाबाद विधानसभा का हिस्सा होता था एनआईटी क्षेत्र
फरीदाबाद एनआईटी सीट कभी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हुआ करती थी। वर्ष 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के एसी चौधरी ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े चंदर भाटिया को हराया था। वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद फरीदाबाद सीट को दो हिस्सों में बांटा गया। इनमें से एक बड़खल विस और दूसरी को फरीदाबाद एनआईटी का नाम दिया गया।
कुल मतदाता : 2 लाख 55 हजार 485
पुरुष मतदाता : 1 लाख 43 हजार 896
महिला मतदाता : 1 लाख 11 हजार 583
मतदान केंद्र : 232
ये हैं यहां के प्रमुख मुद्दे
- सीवर जाम के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता है
- पीने के मीठे पानी की किल्लत
- पार्कों की कमी
- सुरक्षा व्यवस्था
- बेरोजगारी
- टूटी सड़कें
विकास के मुद्दे पर देंगे वोट
जब से यह विधानसभा क्षेत्र बना है, कभी किसी ने यहां पर विकास कार्यों की बात नहीं की। इसी वजह से यहां पर मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है। जो भी व्यक्ति यहां विकास की बात करेगा, हमें उसे ही अपना वोट देंगे।
- हुकुम चंद लखानी, जवाहर कॉलोनी
इस क्षेत्र में निमभन व मध्यम वर्गीय परिवारों की संख्या अधिक है। अधिकांश लोग आसपास के उद्योगों में काम करते हैं। इसके बावजूद युवा पढ़ लिखकर बेरोजगार हैं। सरकार ने कभी रोजगार की तरफ ध्यान नहीं दिया है।
- प्रिंस, जवाहर कॉलोनी
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सीवर जाम के कारण कहीं गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है तो कहीं गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इन समस्याओं को सुलझाने के लिए कभी किसी ने पहल नहीं की है।
- राम चंदर, जवाहर कॉलोनी
एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम चुनाव चिन्ह
हाजी करामत अली बसपा हाथी
जगजीत पन्नू इनेलो चश्मा
नगेंद्र भड़ाना भाजपा कमल
नीरज शर्मा कांग्रेस हाथ
वीरेंद्र सिंह डंगवाल भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) हथौड़ा, हसिया व सितारा
जयप्रकाश सिंह जय महाभारत पार्टी टेलीवीजन
तेजपाल जननायक जनता पार्टी चाबी
देशराज सिंह राणा आपकी अपनी अधिकार पार्टी गैस सिलेंडर
मनोज शर्मा अखिल भारत हिंदू महासभा हेलीकॉप्टर
रविंद्र गुप्ता समाजवादी पार्टी साइकिल
रामप्रताप गौड़ लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ऑटो रिक्शा
संतोष कुमार यादव आम आदमी पार्टी झाडू
चंदर भाटिया निर्दलीय प्रेशर कूकर
जितेंद्र कुमार निर्दलीय ब्रश
दिनेश राय निर्दलीय टेलीफोन
नानम चंद तालान निर्दलीय एयर कंडीशन
प्रदीप राणा निर्दलीय ट्रक
हरी राम निर्दलीय ट्रैक्टर