फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Independence day Delhi Police tightens security arrangements for August 15

Independence day: सुरक्षा व्यवस्था के तहत किराएदारों का सत्यापन कराने के आदेश, होटल-पार्किंग पर भी रहेगी नजर

Mon, 25 Jul 2022 07:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 25 Jul 2022 07:06 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि किरारदारों का पुलिस वेरीफिकेशन कराया जाए। जो मकान मालिक किराएदारों का वेरीफिकेशन नहीं कराता है उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (सरकारी आदेश का उल्लंघन करना) के तहत मामला दर्ज किया जाए। आदेश में ये भी कहा गया है कि होटल व गेस्ट हाउस में ये चेक करें कि वहां यहां जो ग्राहक ठहरे हुए हैं उन्होंने आईडी प्रूफ दिया है या नहीं। 

विज्ञापन
Independence day Delhi Police tightens security arrangements for August 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त के मौके पर आतंकी हमले की आशंका बनी रहती है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने अभी से 15 अगस्त की तैयारियां करना शुरू कर दी हैं और सुरक्षा के पुख्ता कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से दिल्ली पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि किराएदारों का वेरीफिकेशन (सत्यापन) किया जाए। जो मकान मालिक किराएदारों का पुलिस वेरीफिकेशन न कराएं उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तक के निर्देश हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि किरारदारों का पुलिस वेरीफिकेशन कराया जाए। जो मकान मालिक किराएदारों का वेरीफिकेशन नहीं कराता है उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (सरकारी आदेश का उल्लंघन करना) के तहत मामला दर्ज किया जाए। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि कई जिलों में ऐसे मकान मालिक मिले हैं, जिन्होंने किराएदारों का वेरीफिकेशन नहीं करा रखा था। ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा आदेश में होटल व गेस्टहाउस की जांच करने के लिए कहा गया है कि वह नियमों के तहत सुरक्षा के कदम उठा रहे हैं या नहीं।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आदेश में कहा गया है कि होटल व गेस्ट हाउस में ये चेक करें कि उनके यहां जो ग्राहक ठहरे हुए हैं होटल प्रशासन ने उनकी आईडी ली है या नहीं। सेकंड हैंड कार डीलर व सिमकार्ड डीलरों के भी वेरीफिकेशन करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा पार्किंगों की भी चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस मुख्यालय से मिले आदेशों को सभी जिला डीसीपी ने अपने थानाध्यक्षों को विस्तार से बता दिया है। सभी थानाध्यक्षों ने आदेशों को पालन करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed